फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Explosion in a plastic factory's warehouse, a fierce fire

प्लास्टिक फैक्टरी के गोदाम में धमाका, भीषण आग

Thu, 21 Feb 2019 02:05 AM IST
Gaurav sharma न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला
न्यूज ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Gaurav sharma Updated Thu, 21 Feb 2019 02:05 AM IST
सार


- दमकल की तीन गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
- आवासीय क्षेत्र में संचालित फैक्टरी को लेकर लोगों में दिखा आक्रोश

विज्ञापन
Explosion in a plastic factory's warehouse, a fierce fire
मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीपीनगर क्षेत्र में प्लास्टिक फैक्टरी के गोदाम में बुधवार सुबह तेज धमाके के बाद भीषण आग लग गई। सूचना पाकर दमकल की तीन गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आवासीय क्षेत्र में संचालित इस फैक्टरी को लेकर क्षेत्रीय लोगों में खासी नाराजगी देखने को मिली। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जैन नगर निवासी मुकेश कुमार जैन की ट्रांसपोर्ट नगर से सटे उमेश विहार में हिंदुस्तान प्लास्टिक के नाम से फैक्टरी है। यहां पुरानी प्लास्टिक को री-साईकिल कर प्लास्टिक का सामान तैयार किया जाता था। फैक्टरी से ही सटा गोदाम भी हैं, जिससे बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे गोदाम में एक तेज धमाका हुआ और आग की लपटे उठने लगी। धमाके की आवाज से आसपास घरों में मौजूद बाहर निकल आए। लोगों ने कंट्रोल रूम इसकी सूचना दी। परतापुर, घंटाघर और पुलिस लाइन स्टेशन से एक के बाद एक दमकल की तीन गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बामुश्किल आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


फैक्टरी को लेकर गुस्से में दिखे लोग
आग बुझने के बाद लोगों ने आवासीय क्षेत्र में इस फैक्टरी और गोदाम का विरोध जताया। लोगों का आरोप था कि आग और धमाके के कारण उनके घरों की दीवारों में भी दरार आ गई। लोगों ने बताया कि कुछ साल पहले जब फैक्टरी बनी थी, उसके कुछ दिन बाद ही उसमें आग लग गई थी। लोगों ने उस समय भी विरोध जताया था तो यह मामला लखनऊ तक पहुंचा था। तीन साल पहले फैक्टरी संचालक ने फैक्टरी के बराबर में ही गोदाम बना लिया था, जिसमें बुधवार को आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमाके ने उठाये फैक्टरी पर सवाल
आग लगने के कुछ देर बाद ही गोदाम में तेज धमाका हुआ और भीषण आग लग गई। फैक्टरी में धमाका होना चर्चा का विषय बना रहा। लोगों का कहना है कि जब फैक्टरी में प्लास्टिक का सामान बनता है तो धमाका कैसे हुआ? लोगों का कहना है कि वह इसकी जिलाधिकारी से शिकायत करेंगे। गोदाम से सटे मकानों में रहने वाले लोगों ने तो आग के डर से अपने घरों का सामान भी बाहर निकालना शुरू कर दिया था। आग बुझने के बाद ही लोगों ने सामान वापस घर में रखवाया।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग
प्लास्टिक का सामान बनाने वाली फैक्टरी के गोदाम में आग लगी थी। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट सामने आ रही है। -  अजय कुमार शर्मा, चीफ फायर ऑफिसर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed