फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   explorification work not start in hapur adda

महीना बीता, फाइलों में फंसा हापुड़ अड्डे का सुंदरीकरण

Tue, 17 Dec 2019 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
explorification work not start in hapur adda
मेरठ।
विज्ञापन

करीब एक माह से हापुड़ अड्डा चौराहे के सुंदरीकरण का प्लान फाइलों में घूम रहा है। शहर के चौराहों को जाम मुक्त बनाने के लिए कमिश्नर ने पांच विभागों को जिम्मा सौंपा था। पहले चरण में हापुड़ अड्डा चौराहे को जाम मुक्त करने के लिए विभागों ने प्लान तैयार किया था। इस चौराहे के सुंदरीकरण के लिए एमडीए को नोडल बनाया गया है। लेकिन अभी तक अरबन मास ट्रांजिट कंपनी ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट एमडीए में नहीं सौंपी है।
शहर के व्यस्ततम चौराहों में से एक हापुड़ अड्डा चौराहे के सुंदरीकरण के लिए 23 नवंबर को डीएम अनिल ढींगरा के नेतृत्व मेें वीसी एमडीए राजेश पांडेय, नगरायुक्त एके चौरसिया ने हापुड़ अड्डा चौराहे का निरीक्षण किया था। उस समय दावा किया गया था कि एक सप्ताह के अंदर काम शुरू कर दिया जाएगा, लेकिन अभी तक अतिक्रमण, बिजली के खंभे हटाने का काम तक शुरू नहीं हुआ। यह हाल तब है जब कमिश्नर अनीता मेश्राम इस प्लान को अमलीजामा पहनाने के निर्देश दे चुकी हैं। निरीक्षण में तय हुआ था कि हापुड़ अड्डा के चारों तरफ 150 मीटर तक कोई अतिक्रमण नहीं रहेगा। नगर निगम ठेले वालों के लिए वेंडिंग जोन बनाएगा। वीसी एमडीए का दावा था कि 45 दिनों में इस चौराहे को आदर्श चौराहे के रूप में विकसित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रैफिक प्लान पर नहीं हुआ काम
ट्रैफिक पुलिस की तरफ से भी चौराहे को जाम मुक्त कराने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया। एक तरफ खड़े होकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी आराम फरमाते हैं। इस चौराहे पर चारों तरफ ऑटो, ई-रिक्शा आदि बेतरतीब ढंग से खड़े रहते हैं। हालात यह हैं कि गढ़ रोड की तरफ से आते हुए नंदन सिनेमा से सड़क पर कई मीटर आगे तक ई-रिक्शा की लाइन लगी रहती है। इससे लोग जाम में फंसे रहते हैं। वहीं नगर निगम की ओर से ठेला वालों के लिए अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। उनको हटाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed