फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Expected to lift curfew if Corona positive returns home

लॉक डाउन रहे सूर्य नगर से हटना चाहिए अब हॉटस्पॉट

Sun, 19 Apr 2020 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Expected to lift curfew if Corona positive returns home
मेरठ। सूर्य नगर का कोरोना पॉजिटिव मरीज अब स्वस्थ होकर घर आ गया है। इसके बाद मरीज के परिजनों समेत सूर्य नगर के सभी लोगों ने राहत की सांस ली है। क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि अब प्रशासन उनके क्षेत्र को हॉट स्पॉट मुक्त कर घोषित कर देगा और उन्हें कर्फ्यू से राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल सूर्यनगर के रहने वाले अश्वनी गर्ग को 30 मार्च को कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए मेडिकल के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया था। उसी दिन से सूर्यनगर पुलिस के पहरे में है। किसी भी व्यक्ति को घर से निकलने की अनुमति नहीं है। जरूरत का सामान भी फोन के माध्यम से घर पर पहुंचवाया जा रहा है। शुक्रवार को अश्वनी स्वस्थ होकर घर लौट आए, जिसके बाद से क्षेत्र के लोगों को अब उम्मीद है कि उनका क्षेत्र अब हॉट स्पॉट नहीं रहेगा और पुलिस का पहरा भी कम हो जाएगा। लोगों का कहना है कि अश्वनी के बाद से क्षेत्र में कोई कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है इससे उन्हें उम्मीद जागी है कि उनका क्षेत्र संक्रमण मुक्त हो गया है।
विज्ञापन

पुलिस के पहरे में डर लगता है
पिछले कई दिनों से लोग घरों में कैद हैं, हालांकि जरूरत का सामान भी घर पर ही मिल रहा है, लेकिन हर वक्त पुलिस के पहरे को देखकर डर लगता है। कॉलोनी संक्रमण मुक्त हो चुकी है, अब कॉलोनी का कर्फ्यू खत्म किया जाना चाहिए। - अजय कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

अब खत्म हो हॉट स्पॉट
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए क्षेत्र को हॉट स्पॉट बनाना एक अच्छा कदम रहा है, लेकिन अब सूर्यनगर का इकलौता कोरोना संक्रमित भी स्वस्थ होकर घर लौट आया है, ऐसे में क्षेत्र को अब हॉट स्पॉट की सूची से हटा देना चाहिए। - शशि त्यागी
लॉकडाउन का करेंगे पालन
हमें लॉकडाउन से कोई दिक्कत नहीं है। हम सभी लॉकडाउन का पालन करेंगे, लेकिन हॉट स्पॉट नाम से ही मन में घबराहट होती है। ऐसे में अब यह हट जाना चाहिए। - अशोक वर्मा
क्षेत्र से हटना चाहिए कर्फ्यू
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए घरों में रहना जरूरी है, लेकिन अब जब सक्रंमित व्यक्ति स्वस्थ होकर लौट आया है और कोई नया संक्रमित यहां से नहीं मिला है तो अब यह क्षेत्र से कर्फ्यू भी हट जाना चाहिए। - दलीप सिंगल

कोरोना वायरस के दौरान जो बंदिश हुई है उससे सभी लोगों को थोड़ी दिक्कत तो हुई है लेकिन यह सभी के फायदे का रहा है। अब उस सूर्य नगर को कर्फ्यू मुक्त किया जाना चाहिए। .. अर्चना , ... अबू सूर्य नगर में कोरोना का कोई केस नहीं है और नहीं कोई मिलने की संभावना है। इसीलिए प्रशासन को चाहिए कि कॉलोनी की जनता को बंधन मुक्त करें। सभी लोग ब्लॉक डाउन का नियमों का पालन करने को तैयार हैं। ..अंकुर वर्मा, .. सूर्य नगर पूरी तरह से सुरक्षित है इसीलिए प्रशासन को चाहिए कि वह कॉलोनी का कर्फ्यू खत्म करें। सरकार को ऑनलाइन शॉपिंग का प्रस्ताव वापस लेना चाहिए। ..मुकुल त्यागी, .. कोरो ना से पीड़ित व्यक्ति भी स्वस्थ होकर सूर्य नगर अपने घर पहुंच गया है। अब प्रशासन को चाहिए कि कर्फ्यू में थोड़ी ढील दे।.. डीके अग्रवाल,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed