फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Expansion and improvement in pass through Naveen Mandi

नवीन मंडी में विस्तार और पास से सुधरी व्यवस्था

Wed, 29 Apr 2020 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Expansion and improvement in pass through Naveen Mandi
मेरठ। नवीन सब्जी और फल मंडी में मंगलवार को हालात सुधरे हुए मिले। रोजाना लगने वाली भीड़ भी कम दिखी। अमर उजाला द्वारा जगाने के बाद सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का अनुपालन करना सुनिश्चित किया जा रहा है। मंडी में विस्तार और एंट्री पास का फार्मूला भी कामयाब होता दिख रहा है।
विज्ञापन

मंडी की व्यवस्था में हो रहे सुधार से मंडी समिति ही नहीं बल्कि जनता ने भी राहत की सांस लेनी शुरू कर दी है। मंगलवार रात नौ बजे से 12 बजे तक सब्जी व फल मंडी में व्यवस्था बेहतर मिली। जहां मंडी के गेट पर पुलिस ने बिना एंट्री पास के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया। वही मंडी में सब्जी लेकर आने वाले किसानों और व्यापारियों के वाहनों की गल्ला मंडी में खाली पड़े स्थानों पर व्यवस्थित ढंग से पार्किंग कराई गई। मंडी समिति सचिव नरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर आरके राठी सहित सभी कर्मचारी मंडी परिसर में साउंड सिस्टम के माध्यम से मंडी में आने वाले सभी लोगों व व्यापारियों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियम के प्रति जागरूक करते नजर आए। इसमें मंडी के थोक विक्रेताओं ने भी साथ दिया। चौकीदारों ने भी सीटी बजाकर भीड़ को जमा न होने का संदेश दिया मंडी समिति सचिव नरेंद्र कुमार के अनुसार हम सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं। अगर पुलिस जनता को रात दो बजे से ही मंडी की तरफ आने दे तो कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

खाली स्थानों पर भी लगवा दी दुकान
सब्जी मंडी में पीछे की तरफ काफी बड़ा एरिया खाली पड़ा था। एक बड़े हिस्से में मंडी का कचरा भी जमा था। मंडी समिति ने जिस जगह दिन भर कचरे को साफ कराया, वहीं रात में पार्किंग बनाई गई। मंडी परिसर में खाली पड़ी जगहों पर व्यापारियों के सहयोग से दुकानें संचालित की गई। मंडी के मुख्य बाजार में जमा होने वाली भीड़ को मंडी समिति ने उस खाली स्थान पर लगाई गई मंडी में परिवर्तित कर दिया। जिसके कारण मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का अनुपालन होता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेट पर रखी पानी की टंकी व साबुन
मंडी में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को साबुन से हाथ धोने की सख्त हिदायत दी गई है। इसके लिए मंडी समिति ने मंडी के गेट पर 500 लीटर पानी की टंकी और साबुन रखवाई है। गेट पर तैनात मंडी समिति के कर्मचारी मंडी में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को हाथ धोने को कह रहे हैं। मंडी समिति की तरफ से मास्क बांटे गए। थर्मल स्क्रीनिंग से भी जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed