फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Exodus warning boards put out of homes

मेरठ: पलायन की चेतावनी, घरों के बाहर चस्पा किए पोस्टर, जानें- क्या है बड़ी वजह

Wed, 17 Mar 2021 01:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 17 Mar 2021 01:21 PM IST
विज्ञापन
Exodus warning boards put out of homes
घरों के बाहर चस्पा किए पलायन की चेतावनी के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में असामाजिक तत्वों से परेशान होकर कई परिवार के लोगों ने अपने घर का बाहर पलायन की चेतावनी के बोर्ड लगाए हैं। पीड़ित परिवार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


ये है मामला
सूरजकुंड निवासी कुछ परिवारों ने घरों पर पलायन की चेतावनी के बोर्ड लगा दिए हैं। मामला सूरजकुंड स्थित शकुंतला जूनियर हाई स्कूल वाली गली का है, जहां करीब 16 परिवार रहते हैं। नागरिक गौरव त्यागी ने बताया कि क्षेत्र में चलने वाली स्पोर्ट्स फैक्ट्रियों में आवाजाही के बहाने असामाजिक तत्व गलियों तक पहुंच जाते हैं। आरोप हैं कि महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं। कई बार शिकायत की गई, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन

 
वहीं कार्रवाई नहीं होने से नाराज कई परिवारों ने अपने घरों के बाहर पलायन की चेतावनी के बोर्ड लगा दिए। इसकी भनक लगते ही सपा नेता विपिन मनोठिया लोगों के पास पहुंचे और उनसे बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रेमिका के साथ पति को रंगे हाथ पकड़ा, फिर दोनों के बीच जमकर हाथापाई, देखिए तस्वीरें

सपा नेता मनोठिया ने लोगों को शांत कराया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। इसके बाद पलायन के बोर्ड हटा दिए गए। नागरिकों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की वारदात भी बढ़ रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed