फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Exit Poll 2022 UP: Leaders of BJP Samajwadi party have asserted their victory after seeing Exit Poll

पहले चरण में कांटे का मुकाबला: एग्जिट पोल देख बढ़ गईं दिग्गजों की धड़कनें, पढ़िए क्या बोले पश्चिमी यूपी के ये बड़े नेता

Tue, 08 Mar 2022 09:04 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 08 Mar 2022 09:04 AM IST
सार

यूपी चुनाव परिणाम से दो दिन पहले आए एग्जिट पोल को देख नेताओं की धड़कनें बढ़ गईं हैं। वहीं एग्जिट पोल में पहले चरण में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कांटे का मुकाबला है। पढ़िए पश्चिमी यूपी के दिग्गज नेता क्या बोले।

विज्ञापन
Exit Poll 2022 UP: Leaders of BJP Samajwadi party have asserted their victory after seeing Exit Poll
पश्चिमी यूपी के दिग्गज नेता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विधानसभा चुनाव के नतीजे आने में अभी दो दिन बाकी हैं। दस मार्च को नतीजे सामने होंगे। इससे पहले सोमवार को एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार भाजपा जबरदस्त बढ़त बनाती नजर आई है। हालांकि पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर हुए मतदान में कांटे की टक्कर लग रही है, भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन के सर्वे में सीटों का ज्यादा अंतर नहीं है। इसी फेज में मेरठ की सात सीटों पर भी चुनाव हुआ था। एग्जिट पोल में यह तो पता नहीं चला कि मेरठ में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं, लेकिन इससे प्रत्याशियों की धड़कनें जरूर बढ़ गई हैं। हालांकि सब अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। 

विज्ञापन


हर वर्ग से मिला वोट, जीत पक्की: अतुल प्रधान 
सपा-रालोद गठबंधन के सरधना विधानसभा सीट से प्रत्याशी अतुल प्रधान का कहना है कि उन्हें बड़ी संख्या में हर वर्ग से वोट मिला है। उनकी जीत पक्की है और यह बड़े अंतर से होगी। प्रदेश में भी सपा की सरकार आ रही है। 
विज्ञापन


जीत रहा हूं हस्तिनापुर का रण: योगेश वर्मा 
सपा-रालोद गठबंधन के हस्तिनापुर सीट से प्रत्याशी योगेश वर्मा का कहना है कि मैं हस्तिनापुर से जीत रहा हूं और सपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बना रही है। 10 मार्च को एग्जिट पोल उल्टा हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ भी जीत रहे हैं और प्रदेश भी: शाहिद मंजूर 
सपा-रालोद गठबंधन के किठौर सीट से प्रत्याशी शाहिद मंजूर का कहना है कि मेरठ में भी सात में पांच या छह सीटें जीत रहे हैं और प्रदेश में भी पूर्ण बहुमत से सपा की सरकार बन रही है। जब ईवीएम खुलेंगी तो सब चौंक जाएंगे। 

फेल हो जाएंगे एग्जिट पोल: आदिल चौधरी 
सपा रालोद गठबंधन के मेरठ दक्षिण सीट से प्रत्याशी आदिल चौधरी का कहना है कि एग्जिट पोल 10 मार्च को फेल हो जाएंगे। असल नतीजे गठबंधन के हक में होंगे। मेरठ में छह सीटों पर जीत मिलेगी।

शहर सीट तो भाजपा खुद हारी हुई मान रही: रफीक अंसारी 
मेरठ शहर सीट से सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी रफीक अंसारी का कहना है कि पिछले चुनाव में जब भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला था, तब भी मैं जीता था। अब तो सपा गठबंधन की लहर है, जीत पक्की है। शहर सीट तो भाजपा खुद हारी हुई मान रही है। 

सिवालखास में सबसे ज्यादा अंतर से होगी गठबंधन की जीत: गुलाम मोहम्मद 
सिवालखास सीट से सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी गुलाम मोहम्मद का कहना है कि मेरठ में सिवालखास सीट गठबंधन सबसे ज्यादा अंतर से जीतने जा रहा है। प्रदेश में भी गठबंधन की सरकार बन रही है। 

कैंट सीट पर होगा उलटफेर: मनीषा अहलावत 
कैंट सीट से सपा-रालोद गठबंधन की प्रत्याशी मनीषा अहलावत का कहना है कि कैंट सीट पर बड़ा उलटफेर होने जा रहा है। भाजपा को इस बार यहां करारा झटका लगेगा। प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनेगी। 

एग्जिट पोल जनता का सर्वे: दिनेश खटीक 
भाजपा के हस्तिनापुर सीट से प्रत्याशी दिनेश खटीक का कहना है कि एग्जिट पोल का जो सर्वे है, वह जनता का सर्वे है। विपक्ष कहीं मुकाबले में नहीं है। 10 मार्च को जब रिजल्ट आएगा तो भाजपा 300 से अधिक सीटों पर जीत कर प्रचंड बहुमत के साथ फिर से योगी सरकार बनेगी। 

दोबारा बनेगी योगी सरकार: अमित अग्रवाल 
कैंट सीट से भाजपा प्रत्याशी अमित अग्रवाल का कहना है कि बेहतर कानून व्यवस्था और विकास कार्य को जनता ने पास किया। हमें हर वर्ग का वोट मिला है, यही हमारी जीत का कारण है। 300 से अधिक सीटें भाजपा की आएंगी। 

एग्जिट पोल से भी बड़ी होगी जीत: संगीत सोम 
सरधना सीट से भाजपा प्रत्याशी संगीत सोम का कहना है कि एग्जिट पोल के जो आंकड़े आ रहे हैं, वह अभी भी सरकार को कम वोट दिखा रहे हैं। योगी सरकार 300 सीटों से ज्यादा जीतकर प्रचंड बहुमत के साथ आएगी।

भाजपा की होगी प्रचंड जीत: मनिंदर पाल सिंह 
सिवालखास सीट से भाजपा प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह का कहना है कि एग्जिट पोल के नतीजे जनता की आवाज हैं। हर वर्ग हर जाति के लोगों ने भाजपा को वोट दिया है। यही भाजपा की प्रचंड जीत का कारण बनेगा। 

नतीजे बंद कर देंगे विपक्ष की बोलती: कमलदत्त शर्मा 
शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा का कहना है कि जनता के प्रेम के चलते भाजपा 300 से अधिक सीटों पर चुनाव जीतेगी। 10 मार्च को जब नतीजे आएंगे तो विपक्ष की बोलती बंद हो जाएगी।

साफ हो गई 10 मार्च की तस्वीर: सत्यवीर त्यागी 
किठौर सीट से भाजपा प्रत्याशी सत्यवीर त्यागी का कहना है कि एग्जिट पोल के नतीजे सच की तस्वीर दिखा रहे हैं, यह जनता की आवाज है। विपक्ष के लोग जो भ्रम फैला रहे थे, वह 10 मार्च को टूट जाएगा। 

जनता का निर्णय भाजपा के साथ: सोमेंद्र तोमर 
मेरठ दक्षिण सीट से भाजपा प्रत्याशी सोमेंद्र तोमर का कहना है कि एग्जिट पोल के नतीजे जनता के निर्णय के आधार पर होते हैं। भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश में दोबारा बहुमत के साथ आ रही है। एग्जिट पोल अभी भी पीछे है, सीटें इससे ज्यादा आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed