फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Exercise to keep the public away from the yogi

जनता को योगी से दूर रखने की कवायद

Mon, 08 May 2017 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 08 May 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
Exercise to keep the public away from the yogi
भाजपाइयों को निमंत्रण पत्र देते प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
प्रशासन की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जनता को दूर रखने की कवायद है। जिस रूट को प्रशासन ने तय किया है, उससे साफ है कि योगी का आधा समय रास्ते में ही गुजरेगा। ऐसे में बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि मेरठ की आम जनता के बीच से यदि मुख्यमंत्री से कोई मिलना चाहता है तो उसे समय मिलेगा या नहीं। इस पर सोमवार शाम को निर्णय लेने की बात प्रशासनिक सूत्र कर रहे हैं। लेकिन उससे पहले भैसाली मैदान को इन्हीं तमाम विकल्पों के रूप में तैयार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ हवाई पट्टी से मोहीउद्दीनपुर होते हुए खरखौदा पहुंचेंगे, जहां पर गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण करने के बाद हापुड़ - मेरठ मार्ग से मेरठ आएंगे। यहां पर वह शास्त्रीनगर में पीवीएस मॉल के पीछे मलीन बस्ती शेरगढ़ी का निरीक्षण करने के बाद मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। यह पूरा कार्यक्रम सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक का रखा गया है। ऐसे में साफ है कि प्रशासन ने जिस रूट को योगी के लिए तैयार किया है, उसमें उन्हें जनता के बीच रुकने का ज्यादा मौका नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री का कार्यक्रम औघड़नाथ मंदिर, शहीद स्मारक और भैसाली मैदान में जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता का है। यह कार्यक्रम भी 10.30 बजे से 11.30 बजे तक रखा गया है। मात्र एक घंटे में मेडिकल से औघड़नाथ मंदिर, शहीद स्मारक और जनप्रतिनिधियों से वार्ता का मतलब साफ है कि योगी यहां भी आधा समय रास्ते में और आधा समय इन तीनों कार्यक्रमों में देंगे। इसके बाद 12 बजे से योगी की कृषि विश्वविद्यालय में मंडलीय समीक्षा बैठक रखी गई है। यह बैठक दो बजे तक चलेगी। ऐसे में तय है कि समीक्षा बैठक में सिर्फ जिला स्तरीय अधिकारी ही मौजूद रहेंगे, बाकी जनता का यहां पर कोई प्रवेश नहीं होगा। इसके तत्काल बाद वह हवाई पट्टी के लिए चलेंगे और 2.30 बजे निकल जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने बनाया पूरा प्लान
पुलिस प्रशासन ने आम जनता को योगी से दूर रखने का पूरा प्लान तैयार किया है। जिस तरह का रूट और कार्यक्रम तय किया है, उससे तय है कि योगी समीक्षा बैठक को छोड़ दें तो बाकी के अपने तीन घंटे के प्रवास में दो घंटे सफर में तय करेंगे और एक घंटे में तीन स्थानों का निरीक्षण, दो ऐतिहासिक स्थानों के दर्शन और जनप्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे। 

कई लोगों ने मांगा है समय 
मुख्यमंत्री से मिलने के लिए शहर की स्वयं सेवी, समाजसेवी संस्थाओं के साथ ही व्यापारी संगठनों व कई ने व्यक्तिगत रूप से समय मांगा है। जिसके पत्र जिलाधिकारी कार्यालय में दिये जा चुके हैं। लेकिन अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के साथ सोमवार को होने वाली समीक्षा बैठक में इस पर निर्णय होगा। 


बदल सकता है समीक्षा बैठक का स्थान 
भाजपाई बैठक के स्थान को लेकर संतुष्ट नहीं है। उनका कहना है कि प्रशासन ने इतने कम समय में बहुत ही लंबा रास्ता रखा है। जिस कारण मुख्यमंत्री का आधे से ज्यादा समय रास्ते में ही निकल जायेगा। इसलिए समीक्षा बैठक मंडलायुक्त सभागार में कराने की तैयारी चल रही है। भाजपाइयों का मानना है कि इससे काफी समय बचेगा और सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर सकते हैं। जबकि भैसाली मैदान में एक छोटी सभा पर विचार हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed