फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Exclusive: Kovid Hospital ready, waiting for CM for inauguration, patients craving treatment

Exclusive: कोविड अस्पताल बनकर तैयार, उद्घाटन को सीएम का इंतजार, इलाज को तरस रहे मरीज

Fri, 18 Sep 2020 01:56 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 18 Sep 2020 01:56 AM IST
सार

- उद्घाटन नहीं होने से मरीजों को नहीं हो पा रहा इलाज
- एक माह से चल रही सीएम के आने की चर्चाएं 

विज्ञापन
Exclusive: Kovid Hospital ready, waiting for CM for inauguration, patients craving treatment
covid 19 hospital shamli - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में मुख्यमंत्री से उद्घाटन कराने के चक्कर में जनपद के मरीजों को कोविड एल-2 श्रेणी के अस्पताल का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिले में जिस रफ्तार से कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है, उसे देखते हुए कोविड एल-2 अस्पताल का शुरू होना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन


अभी तक अस्पताल में इलाज की सुविधा नहीं होने से शामली के मरीजों को सहारनपुर भेजा जा रहा है। पितृ पक्ष से पहले मुख्यमंत्री के आने की चर्चा थी, तो काम तेजी से चला था लेकिन अब फिर से रफ्तार धीमी हो गई है।
विज्ञापन


शामली में जिला संयुक्त चिकित्सालय में 100-100 बेड का कोविड एल-1 और एल-2 अस्पताल बनाया गया है। 20 अगस्त के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के जनपद में आने तथा जिला अस्पताल के साथ ही कोविड अस्पताल का उद्घाटन की चर्चाओं के साथ तेजी से तैयारियां की गई, लेकिन सीएम के आने का कार्यक्रम फाइनल नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि कोविड एल-1 और एल-2 अस्पताल तैयार हो चुका है। अब सिर्फ मुख्यमंत्री के आने का इंतजार है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस महीने मुख्यमंत्री कोविड अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद अस्पताल की सुविधाओ का लाभ मरीजों को भी मिल पाएगा।

एल-2 की सुविधा के लिए सहारनपुर जा रहे मरीज 
जिले में करीब 1871 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। 15 लोगों की कोरोना से मौत भी हो चुकी है। वर्तमान में 488 कोरोना पॉजिटिव केस एक्टिव हैं।

जनपद में कोविड एल-1 अस्पताल सीएचसी झिंझाना में चल रहा है, लेकिन कोविड एल-2 अस्पताल का संचालन शुरू नहीं होने से कोरोना के गंभीर मरीजों को सहारनपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाता है। यदि यह अस्पताल शुरू हो जाए तो जिले के मरीजों को काफी लाभ मिले। 

कोविड अस्पताल में की गईं तैयारियां
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कोविड एल-1 में मरीजों के लिए 100 बेड की सुविधा है। अस्पताल चालू होने पर झिंझाना सीएचसी से इसे जिला संयुक्त चिकित्सालय में शिफ्ट किया जाएगा। कोविड एल-2 में 100 बेड के साथ 10 वेंटिलेटर की व्यवस्था है।  एल-2 अस्पताल चालू होने से मरीजों को सहारनपुर रेफर नहीं करना पड़ेगा।

जनपद में कोरोना की स्थिति
कुल पॉजिटिव -1871
ठीक हुए पॉजिटिव -1371
एक्टिव पॉजिटिव केस - 488
रेफर हुए केस - 94
कोरोना से मौत - 15  
 
जिला संयुक्त चिकित्सालय में 100-100 बेड का कोविड एल-1 व एल-2 अस्पताल का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। कोविड एल-2 अस्पताल में 10 वेंटीलेटर और सेंट्रल पाइप लाइन से हर बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है। उपलब्ध संसाधन और स्टाफ से कोविड अस्पताल चालू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। उद्घाटन होते ही कोविड अस्पताल चालू हो जाएगा। - डा. सफल कुमार, प्रभारी सीएमओ।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed