फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   exams of meerut universtiy may postpone

आगे खिसक सकती हैं मेरठ विवि की परीक्षाएं

Fri, 22 Mar 2013 11:11 AM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
गाजियाबाद/ब्यूरो Updated Fri, 22 Mar 2013 11:11 AM IST
विज्ञापन
exams of meerut universtiy may postpone

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाओं के तय समय से शुरू होने को लेकर शंकाओं के बादल गहराने लगे हैं। तय शेड्यूल के मुताबिक मुख्य परीक्षाएं 30 मार्च से शुरू होनी हैं। ऐसे में अब करीब एक सप्ताह का समय बचा है, लेकिन विवि अब तक नोडल सेंटरों की संख्या तय नहीं कर पाया है।

विज्ञापन


वहीं, एडमिट कार्ड भी अब तक जारी नहीं किए गए हैं। 24 से 29 मार्च तक होली की छुट्टियां पड़ रही हैं, ऐसे में अब सिर्फ दो दिन कॉलेज खुलेंगे। अब दो दिन में विवि कैसे परीक्षाएं कराने की व्यवस्था करेगा। यह बड़ा सवाल है। ऐसे में मुख्य परीक्षाओं के आगे खिसकने की संभावना बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में मुख्य परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को नोडल सेंटर प्रभारियों की बैठक हुई। इसमें नोडल सेंटर की संख्या बढ़ाने या नहीं बढ़ाने को लेकर गफलत की स्थित रही। साथ ही परीक्षा सामग्री और सुरक्षा के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षाएं सिर पर होने के बावजूद एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा सामग्री भेजने पर विवि निर्णय नहीं कर सका है। विवि कुछ कॉलेजों को सीधे तो कुछ को नोडल सेंटर के जरिए परीक्षा सामग्री भेजने की बात कह रहा है। इस पर भी फाइनल निर्णय अभी लटका हुआ है। ऐसे में परीक्षाओं का तय समय पर शुरू होना मुश्किल दिख रहा है।

नोडल सेंटरों की संख्या अभी तय होनी बाकी है। इसके बाद ही एडमिट कार्ड अपलोड करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। कुछ केंद्रों को सीधे तो कुछ को नोडल सेंटर के जरिए परीक्षा सामग्री भेजी जाएगी।

- ओमप्रकाश, रजिस्ट्रार, सीसीएसयू

विवि का नोडल सेंटर बनाने का निर्णय बहुत अच्छा है, लेकिन एक डिस्ट्रिक्ट में सिर्फ एक ही नोडल सेंटर बनाना चाहिए। नोडल सेंटरों की संख्या बढ़ने से तालमेल की कमी आएगी। 
- डॉ. एनके गर्ग, प्रॉक्टर, एसडी डिग्री कालेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed