फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Example of humanity: doctor saved the life of injured colonel, provided immediate treatment

मानवता की मिसाल: चिकित्सक ने बचाई घायल कर्नल की जान, तुरंत दिलाया इलाज

Fri, 21 Aug 2020 02:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 21 Aug 2020 02:51 AM IST
सार

  • मवाना रोड पर क्षतिग्रस्त कार में घायल मिले थे कर्नल, तुरंत दिलाया इलाज

विज्ञापन
Example of humanity: doctor saved the life of injured colonel, provided immediate treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के सदस्य चिकित्सक डॉ. अनिल कपूर ने मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने सड़क पर घायल मिले कर्नल को अस्पताल पहुंचाकर तुरंत इलाज दिया। कर्नल फिलहाल स्वस्थ हैं।

विज्ञापन


आईएमए भवन में डॉ. कपूर ने बताया कि 16 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे मवाना रोड पर मिलिट्री डेयरी फार्म के पास उन्होंने सड़क किनारे एक क्षतिग्रस्त कार देखी। उसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला। उन्होंने कोरोना की परवाह किए बिना कुछ लोगों की मदद से घायल को जसवंत राय अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया और खुद ही उनका इलाज शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान घायल ने बताया कि वह कर्नल हैं और उदर रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके त्यागी को जानते हैं। सूचना पर डॉ. त्यागी भी पहुंच गए। इसके बाद उन्हें मिलिट्री हॉस्पिटल पहुंचाया गया। कर्नल के परिवार और आईएमए के चिकित्सकों ने डॉ. कपूर की हौसला अफजाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. कपूर साल 2015 में भी इसी तरह एक व्यक्ति की जान बचा चुके हैं। इस दौरान आईएमए अध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार, सचिव डॉ. अनिल नौसरान, वित्त सचिव डॉ. सुशील गुप्ता और डॉ. नीरा (कर्नल की मां) मौजूद रहीं।


मदद करें, डरें नहीं
डॉ. एसके त्यागी ने बताया कि भारत में हर साल करीब डेढ़ लाख लोगों की मौत सड़क हादसों में हो जाती है। ऐसे में सड़क हादसों में घायल लोगों की मदद करें, डरें नहीं। घायल को एक घंटे के भीतर अगर अस्पताल पहुंचा दिया जाए तो उसे बचाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed