{"_id":"5db74f178ebc3e013202b41f","slug":"examination-of-roadways-bus-system-on-brotherhood-meerut-news-mrt4507730144","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैयादूज पर रोडवज व्यवस्था की परीक्षा, पास होगी या फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैयादूज पर रोडवज व्यवस्था की परीक्षा, पास होगी या फेल
विज्ञापन
मेरठ। आज भैया दूज पर रोडवेज व्यवस्था की परीक्षा होगी। रोडवेज ने लोकल रूटों पर अतिरिक्त बसों के अलावा बसों के ट्रिप बढ़ाने का दावा किया है। लेकिन बसों की खराब स्थिति और संचालन से जुड़े स्टाफ की कम उपस्थिति ने अधिकारियों की पेशानी पर बल भी ला दिए हैं। इसके बावजूद विभाग चाक चौबंद व्यवस्था का दावा कर रहा है।
रोडवेज दिवाली, गोवर्धन और भैयादूज के लिए गत 25 अक्तूबर से 3 नवंबर तक 10 दिवसीय दिवाली अभियान चला रहा है। अभियान में मेरठ रोडवेज रीजन के पांच डिपो मेरठ, भैसाली, सोहराब गेट, गढ़ और बड़ौत डिपो में 454 बसें लगाईं गईं हैं। निगम की बसों को जहां लंबे रूटों पर लगाया गया है। वहीं अनुबंधित बसों के हवाले लोकल रूट किए गए हैं। भैयादूज पर सबसे ज्यादा भीड़ लोकल रूटों पर ही उमड़ती है। विभाग ने इन रूटों पर पहले से दौड़ रही बसों के ट्रिप बढ़ाकर यात्रियों को राहत देने की व्यवस्था की है। कुछ अतिरिक्त बसों को भी लगाया गया है। इसके अलावा इमरजेंसी के लिए कुछ बसों को वर्कशॉप में भी खड़ा किया गया है। इन बसों को इमरजेंसी में उन रूटों पर भेजा जाएगा जिन पर यात्रियों की ज्यादा भीड़ होगी।
मेरठ डिपो के स्टेशन प्रभारी देवेंद्र भारद्वाज ने बताया कि लंबे रूटों हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून आदि के लिए 40 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। मेरठ-दिल्ली रूट पर 20 और बिजनौर-कोटद्वार आदि के लिए 15 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। ये सभी बसें मेरठ और भैसाली डिपो से चलेंगी। भैसाली डिपो के एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि मेरठ से गाजियाबाद, कौशांबी, बागपत, बड़ौत, शामली और मुजफ्फरनगर आदि के लिए बसों की पूरी व्यवस्था रखी गई है। किसी भी रूट पर यात्रियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। सोहराबगेट डिपो के स्टेशन प्रभारी चौ. मदनपाल सिंह ने बताया कि उनके यहां से बुलंदशहर, हापुड़, दिल्ली, गढ़ आदि के लिए बसों की पूरी व्यवस्था है। भाई-बहनों को त्यौहार पर उनके गंतव्य तक हर हाल में पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
जाम में फंसी बसें तो होगी दिक्कत
भैयादूज पर हर साल भारी भीड़ उमड़ने के चलते मार्ग पर जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में बसों के रूट से डिपो तक पहुंचने में देर हो जाती है। इसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। बस नहीं मिलने की स्थिति में यात्री हंगामा भी करते हैं। ऐसे में अगर यात्रियों को अतिरिक्त बस नहीं दी गई तो हंगामा होना तय है।