{"_id":"618c2b188e399c2f4f1dea08","slug":"eveteasing-with-bua-bhatijee-in-brahmpuri-meerut-news-mrt564316040","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्मपुरी में बुआ-भतीजी से छेड़छाड़, कपड़े फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रह्मपुरी में बुआ-भतीजी से छेड़छाड़, कपड़े फाड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मपुरी में बुआ-भतीजी से छेड़छाड़, विरोध पर भाई का सिर फाड़ा
मेरठ। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में बुधवार देर रात बुआ-भतीजी के साथ कार सवार युवकों ने छेड़छाड़ की और फिर उनके कपड़े फाड़ दिए। इसकी जानकारी लगने पर युवतियों के परिजन मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि युवकों ने पीड़ित परिवार को दौड़ाकर पीटा और पथराव भी कर दिया। इसमें युवती के भाई के सिर में चोट लगी है। युवक के सिर में 10 टांके आए हैं।
ब्रह्मपुरी स्थित एक कॉलोनी में स्पोर्ट्स व्यापारी का परिवार रहता है। व्यापारी का भाई नोएडा में रहते थे। बुधवार शाम इनकी बीमारी के चलते मौत हो गई। व्यापारी की बहन और भतीजी सहित परिवार के अन्य लोग नोएडा जा रहे थे। आरोप है कि घर से करीब 500 मीटर दूर कार में बैठकर चार युवक शराब पी रहे थे। बुआ-भतीजी स्कूटी से निकली, तभी युवकों ने टिप्पणी कर दी। आरोप है कि युवकों ने दोनों युवतियों के साथ छेड़छाड़ की और फिर धमकी दे दी। छेड़छाड़ के दौरान दोनों युवतियों के कपड़े तक फट गए।
युवतियों की चीख पुकार सुनकर पीछे से आए परिवार के अन्य लोग भी वहां पर पहुंच गए। आरोप है कि युवकों ने अपने कुछ ओर साथियों को वहां पर बुला लिया। छेड़खानी का विरोध करने पर युवकों ने पीड़ित परिवार के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि युवकों ने उनकी स्कूटी तक छीन ली। इस वारदात की जानकारी लगने पर ब्रह्मपुरी पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस मारपीट में व्यापारी का भतीजा घायल हुआ है। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी।
विज्ञापन
पुलिस ने स्कूटी को साइड न देने पर विवाद बताया
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी दिनेश चंद का कहना है कि एक पक्ष ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। दोनों पक्ष मारपीट हुई है। स्कूटी को साइड़ न देने पर विवाद हुआ। इस मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है। चार आरोपियों के नाम पुलिस को पीड़ित परिवार ने बताए है। जिनकी तलाश में पुलिस उनके घर पर गई थी, लेकिन वह नहीं मिले है।
---
महिला अपराध के प्रति कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। युवतियों के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विनीत भटनागर, एसपी सिटी