फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Everyone knows the reality of SP-BSP, BJP is friendly to Brahmins: Pranshu Dwivedi

सपा-बसपा की असलियत सबको पता, भाजपा ब्राह्मणों की हितैषी : प्रांशु

Thu, 22 Jul 2021 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Everyone knows the reality of SP-BSP, BJP is friendly to Brahmins: Pranshu Dwivedi
सपा-बसपा की असलियत सबको पता, भाजपा ब्राह्मणों की हितैषी : प्रांशु द्विवेदी
विज्ञापन

मेरठ। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेेदी ने कहा कि सपा और बसपा ने हमेेशा ब्राह्मणों का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया है। गेस्ट हाउस कांड में जब सपाई मायावती की हत्या करना चाहते थे, तब पूर्व मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी ने उनकी जान बचाई थी, लेकिन बसपा सुप्रीमो ने उनके ही बेटे को पार्टी से निकाल दिया था। मेरे ऊपर भी रासुका लगवा दी थी। आरोप लगाया कि जो लोग जान बचाने वाले के नहीं हो सकते, वह जनता के क्या होंगे?
बुधवार को मेरठ पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा-बसपा अपने फायदे के लिए कुछ भी कर सकते हैं। ब्राह्मणों का हित भाजपा में सुरक्षित है। आज युवाओं को बिना सिफारिश के नौकरी मिल रही है। बाकी सरकारों में किस तरह ठेके लिए जाते थे, इसे प्रदेश के लोग जानते हैं। उन्होंने 1857 की क्रांति का जिक्र करते हुए कहा कि क्रांतिकारी मंगल पांडेय ने देश, जन्मभूमि और अपनी कर्मभूमि के लिए जान देकर स्वाधीनता की अलख जगाई। ब्राह्मण समाज ने हमेशा से ही संघर्षों में रहकर देश हित के लिए कार्य किए हैं, जिसे अन्य सभी विपक्षी पार्टियों ने नकारा है। जिसका जवाब पूरे देश में 2017 में सभी पार्टियों को मिल चुका है और अब 2022 में भाजपा को जिताने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ ने सभी विभागों के अधिकारियों को एक लाख खाली पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने किया जगह-जगह स्वागत
भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी के मेरठ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने शहर में जगह-जगह स्वागत किया। बिजली बंबा बाईपास पर प्रदेश उपाध्यक्ष वरुण गोयल ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। एल ब्लॉक तिराहे पर महानगर अध्यक्ष वीनस शर्मा एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए तलवार भेंट की। विवेक रस्तोगी ने बेगमपुल एवं बैंक कॉलोनी के बाहर मीनल गौतम ने युवाओं के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का संदेश
कैंट स्थित अतिथि भवन में प्रदेश अध्यक्ष ने सभा में कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश दिया। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने की। प्रस्तावना भाषण के लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम ने प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी के जीवन एवं संघर्ष पर प्रकाश डाला। संचालन मेरठ महानगर अध्यक्ष वीनस शर्मा ने किया। प्रदेश उपाध्यक्ष वरुण गोयल, आयुष पंवार, मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ला, राघवेंद्र सिंह, निशांक गर्ग, अभिनव अरोड़ा, अखिल गोयल, विनय विरालिया, रमन धींगरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed