फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   every party in fear of rebellion

जिला पंचायत चुनाव : हर पार्टी में नजर आ रहे बगावत के आसार, चिंता बढ़ी

Sun, 11 Apr 2021 04:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 11 Apr 2021 04:27 PM IST
विज्ञापन
every party in fear of rebellion
पंचायत चुनाव
मेरठ जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए सभी पार्टियों में घमासान मचा है। जनता की नजर भी सभी राजनीतिक दलों द्वारा घोषित समर्थित प्रत्याशियों की अंतिम सूची पर टिकी है। इसके बीच बगावत का डर हर राजनीतिक पार्टी में है। सालों से मेहनत कर रहे दावेदार अंतिम समय में यदि किनारे हुए तो वह दल बदल या निर्दलीय के रूप में चुनाव मैदान में उतर सकते हैं।
विज्ञापन


प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होने के बाद सभी दलों में बगावत होना लगभग तय है। इसके साथ ही भितरघात भी बड़े दलों के लिए घातक रहेगा। ऐसे में सभी दलों के नेता सधी हुई रणनीति से प्रत्याशियों का चयन कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

जिला पंचायत चुनाव में अधिकांश वे दावेदार मैदान में है, जो पार्टियों के कार्यकर्ता तो हैं लेकिन संगठन में किसी दायित्व पर नहीं है। ऐसे दावेदार लोकसभा और विधानसभा चुनाव में तो अपनी पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा रखते हैं लेकिन पंचायत चुनाव में इस पर व्यक्तिगत स्वार्थ हावी हो जाता है। इसका बड़ा कारण ये भी है कि ये कार्यकर्ता कई साल से अपने अपने क्षेत्र में दावेदारी के लिए मेहनत कर रहे होते हैं। इनमें कई निवर्तमान सदस्य हैं तो कई नए हैं।

प्रत्याशी चयन में सभी दल इस समय जूझ रहे हैं। सपा और रालोद कई वार्ड में प्रत्याशी घोषित कर चुके हैं। यह आपसी गुटबाजी का ही परिणाम है कि सपा ने वार्ड 33 में दो बार प्रत्याशी बदले और फिर किसी को भी चुनाव न लड़ाने का निर्णय लिया। ऐसी स्थिति सभी दलों में है। भाजपा तीसरे चरण के लिए सूची को अंतिम रूप दे चुकी है, लेकिन बगावत के डर से 12 अप्रैल को सूची जारी करने की बात पार्टी सूत्र कह रहे हैं।

रालोद भी भाजपा की सूची के बाद अपने पूरे पत्ते खोलने की तैयारी में है। कांग्रेस ने शुक्रवार को सूची जारी करने की बात कही थी लेकिन जारी नहीं हो सकी। आजाद समाज पार्टी ने भी कुछ ही सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। बाकी पर उसे भी भाजपा और बसपा की सूची का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed