फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   eve teasing in shastrinagar Meerut, two beaten

मेरठ के शास्त्रीनगर में छेड़छाड़, दो मनचलों की धुनाई, शोहदों और लुटेरों से शहर की महिलाएं त्रस्त

Thu, 28 Jan 2021 11:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 28 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
eve teasing in shastrinagar Meerut, two beaten
प्रतीकात्मक तस्वीर

मेरठ शहर में शोहदे और लुटेरे लगातार महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। आए दिन हो रही वारदातों से परेशान होकर महिलाएं घर से निकलने में असहज महसूस करने लगीं। इसके बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। पुलिस का दावा है कि शहर में लगातार गश्त कराई जा रही है, लेकिन उनके हाथ अपराधी नहीं आते। बृहस्पतिवार को शहर में कई महिलाएं बदमाशों का शिकार बनीं।

विज्ञापन


शास्त्रीनगर में छेड़छाड़, आरोपी दबोचे
बृहस्पतिवार को शास्त्रीनगर निवासी महिला शाम को डेयरी से दूध लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उनसे अभद्रता की। महिला ने विरोध करने पर छेड़छाड़ की। महिला ने शोर मचाते हुए एक आरोपी को दबोच लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपियों की पिटाई की और महिला से माफी मंगवाई। उसके बाद उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाकियू की महापंचायत आज, नरेश टिकैत बोले-गाजीपुर बाॅर्डर पर किसानों के साथ कुछ हुआ तो सरकार होगी जिम्मेदार
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर मेडिकल थाने की फैंटम पहुंची। आरोपियों के न मिलने पर लौट गई। वहीं सिविल लाइन क्षेत्र के पांडवनगर में एक महिला से बदमाशों ने पर्स छीन लिया। पर्स में दो हजार रुपये और एटीएम कार्ड था। पुलिस ने बताया कि पुष्पा अपने रिश्तेदार के यहां आई थीं। पांडव नगर गन्ना भवन के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने पर्स छीन लिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत नहीं की। 

युवक पर लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप
दिल्ली रोड निवासी युवती ने एक युवक पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची युवती ने एसपी क्राइम से शिकायत की। उसने बताया कि एक युवक से पहले उसकी दोस्ती थी। युवक लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा है। इसकी वजह से वह मानसिक रूप से परेशान है। एसपी क्राइम रामअर्ज ने पीड़िता को महिला थाने की इंस्पेक्टर से जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed