{"_id":"5f36f66e8ebc3e3cf96f68c3","slug":"evaluation-will-be-done-along-with-the-exam-city-news-mrt4963183123","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा के साथ ही होगा मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा के साथ ही होगा मूल्यांकन
विज्ञापन
मेरठ। यूजी-पीजी में फाइनल ईयर की परीक्षा 24 अगस्त से शुरू होने के बाद ही मूल्यांकन भी साथ कराया जाएगा। अक्टूबर में रिजल्ट जारी करने के इरादे से विवि प्रशासन ने इसको लेकर पूरी प्लानिंग कर ली है। बीए, बीएससी, बीकॉम में 82 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं ओएमआर से होने के कारण विवि पहले इनके रिजल्ट जारी करेगा ताकि पीजी कोर्स में रजिस्ट्रेशन शुरू किए जा सकें।
यूजी एवं पीजी वार्षिक प्रणाली और सेमेस्टर में फाइनल ईयर के छात्रों की बात करें तो इनकी संख्या एक लाख 90 हजार के करीब है। बीए फाइनल में 56 हजार 700 छात्र-छात्राएं हैं। बीकॉम फाइनल में 18 हजार 073, बीएससी फाइनल में सात हजार 560 छात्र हैं। इनकी संख्या 82 हजार से अधिक हैं। इन तीनों की फाइनल ईयर की परीक्षाएं बहुविकल्पीय होनी हैं। ऐसे में इनकी ओएमआर कंप्यूटर से चेक होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। इसके बाद प्राइवेट में एमए में 18 हजार 730 छात्र हैं। एमकॉम प्राइवेट में छह हजार 728 छात्र हैं। सेमेस्टर में बीए-एलएलबी, एलएलबी, एलएलएम, एमए, एमएससी, एमकॉम आदि कोर्सों में 45 हजार के करीब छात्र-छात्राएं हैं। बीएड में 30 हजार छात्र-छात्राएं हैं।
ऐसे में एक लाख 10 हजार छात्र-छात्राओं की कॉपियों का मूल्यांकन होगा। इन कॉपियों की संख्या सात से आठ लाख होगी। ऐसे में इनका रिजल्ट समय से तब ही जारी हो सकता है जब मूल्यांकन समय से हो जाए। परीक्षा नियंत्रक डॉ. रूप नारायण ने बताया कि परीक्षा शुरू होने के बाद ही मूल्यांकन प्रक्रिया भी शुरू करा दी जाएगी। कैंपस में केंद्रों के अतिरिक्त दूसरे जिलों में जो मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, वहां भी मूल्यांकन होगा। इससे जल्द से जल्द कॉपियों का मूल्यांकन होने के बाद समय से रिजल्ट जारी किया जा सकेगा।
विज्ञापन
सोमवार को जारी हो सकता है परीक्षा कार्यक्रम
24 अगस्त से परीक्षाओं का कार्यक्रम सोमवार को जारी किया जा सकता है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. रूप नारायण ने बताया कि सभी सेंटरों को परीक्षा की तिथि के बारे में बता दिया गया है। परीक्षा की पूरी तैयारी हो चुकी है। छात्र-छात्राएं अपनी तैयारी रखें।
पहले से छप चुके हैं पेपर, घटेंगे सवाल
पेपर क्योंकि पहले ही सारे छप चुके हैं। ऐसे में जो पेपर आएंगे उसमें से सवालों की संख्या घटा दी जाएगी। छात्र-छात्राओं को हर कक्षा में बताया जाएगा कि पेपर का समय कम होने के साथ ही सवाल कम कर दिए गए हैं। ऐसे में छात्रों को सवाल छोड़ने के विकल्प भी ज्यादा मिल जाएंगे।