फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ethnic conflict in a village of Meerut and five people injured, firing

मेरठ: जातीय संघर्ष में पांच लोग घायल, जमकर पथराव और फायरिंग, गांव में तनाव

Thu, 09 May 2019 02:47 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 09 May 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
Ethnic conflict in a village of Meerut and five people injured, firing
फकरपुर कबट्टा गांव में जातीय संघर्ष - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में खरखौदा क्षेत्र के फकरपुर कबट्टा गांव में बुधवार रात जातीय संघर्ष हो गया। गांव में जाट और अनुसूचित जाति के लोगों के बीच पहले से चल रहे विवाद में मारपीट के बाद पथराव और फायरिंग हो गई। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर फायरिंग करते रहे। फायरिंग के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई और लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स को भी अनुसूचित पक्ष के लोगों का विरोध झेलना पड़ा।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कबट्टा गांव में राशन की दुकान को लेकर जाट और अनुसूचित पक्ष के लोगों में पहले से विवाद चल रहा है। कुछ समय पहले कबट्टा गांव की राशन की दुकान माजरा कूड़ी गांव में चली गई। जिसके बाद राशन की दुकान को लेकर दोनों ही बिरादरी आमने-सामने आ चुकी हैं। मंगलवार को कबट्टा गांव निवासी शिवम चौधरी गांव से बाहर गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि अनुसूचित पक्ष के गोविंद और उसके साथी सोनिक निवासी अतराड़ा ने पैसों के विवाद में मारपीट कर दी। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और हंगामा हो गया। बाद में दोनों पक्षों के लोगों ने खरखौदा थाने में एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और न ही गांव में पहुंचना मुनासिब समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार रात को जाट पक्ष के तीन युवक गांव में अनुसूचित पक्ष की दुकान पर गये थे। जहां दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते गांव में दोनों ही बिरादरी के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हो गई। एक-दूसरे पर पथराव और हवाई फायरिंग कर दी। गांव में 15 से 20 राउंड फायरिंग से अफरातफरी मच गई।

सूचना पर सीओ किठौर आलोक सिंह, एसओ खरखौदा कुलवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मारपीट में अनुसूचित पक्ष से जगवीर, रिषिपाल और बाला घायल हो गईं। जबकि जाट पक्ष से भी दो युवकों को चोट लगी है। दोनों पक्ष पुलिस के सामने एक दूसरे पर पथराव और फायरिंग का आरोप लगा रहे थे। एसपी देहात अविनाश पांडेय खरखौदा थाने पहुंचे और पूरे प्रकरण की जानकारी की।

पुलिस की लापरवाही पर हंगामा
अनुसूचित पक्ष की महिलाओं ने एसओ खरखौदा कुलवीर सिंह को घेर लिया। इस दौरान सीओ आलोक सिंह ने महिलाओं को समझाने की कोशिश की। महिलाओं का कहना है कि खरखौदा पुलिस की लापरवाही से उनके साथ मारपीट की गई है। मंगलवार को जो विवाद हुआ था उस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई की थी। थाने में जब तहरीर दी, फिर भी पुलिस नहीं जागी।

बिजली के बिल को लेकर विवाद
एसपी देहात अविनाश पांडेय के अनुसार जाट पक्ष के लोगों ने अनुसूचित पक्ष के एक युवक को बिजली का बिल जमा करने के लिए पैसे दिए थे। कुछ दिन तक बिल जमा नहीं किया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। मौके पर फायरिंग की बात सामने नहीं आई है। गांव में तनाव जैसी कोई बात नहीं है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed