फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ethnic clashes in Meerut, two sides fight over Modi slogans

मेरठ: भाजपा के जीत के जश्न के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट, तनाव

Sat, 25 May 2019 01:04 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 25 May 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
Ethnic clashes in Meerut,  two sides fight over Modi slogans
प्रतीकात्मक तस्वीर

मेरठ में किठौर के ग्राम गोविंदपुर शकरपुर में भाजपा की जीत का जश्न मनाने के दौरान गुरुवार रात दो युवकों में गाली-गलौज एवं मारपीट हो गई। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। 

विज्ञापन


वहीं, शुक्रवार को फिर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें अनुसूचित जाति का एक युवक घायल हो गया। इस पर सीओ किठौर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित युवक को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा। वहीं, तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन


ग्राम गोविंदपुर शकरपुर में भाजपा की जीत के बाद गुरुवार रात करीब 10 बजे गुर्जर बिरादरी के 15-20 युवक नारेबाजी कर जश्न बना रहे थे। वे अनुसूचित जाति की बस्ती की ओर से गुजरे तो वहां के कुछ युवकों से कहासुनी के बाद गालीगलौज हो गई। बताया कि किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। इस पर पुलिस गांव में पहुंची तो जश्न बना कर रहे युवक भाग खडे़ हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को शांत कर लौट गई। ग्रामीणों का कहना है कि शुक्रवार को इसी बात को लेकर फिर दोनों पक्षों के युवकों में कहासुनी के बाद गालीगलौज एवं मारपीट हो गई। जिसमें विनोद मामूली रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पाकर सीओ किठौर आलोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। हालांकि गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया है।

थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा का कहना है कि दिनेश पुत्र खीमचंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि गुरुवार रात गांव के गुर्जर बिरादरी के कुछ युवकों ने एक दुकान पर बैठकर शराब पी। इसके भाई विनोद, पड़ोसी तेजवीर सिंह व घासीराम से गाली-गलौज की। आरोप है कि विरोध करने पर उक्त युवकों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।

इसके बाद उनके घर आकर तमंचे से फायर कर भाजपा की सरकार बनने पर गांव में नहीं रहने देने की धमकी दी। पीड़ित विनोद के भाई दिनेश ने बताया कि शुक्रवार को विनोद और तेजवीर मजदूरी करके लौट रहे थे। गांव के तीन युवकों ने उनको रास्ते में रोक लिया। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उनसे गालीगलौज एवं मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गया। घायल विनोद को मेरठ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस बाबत दिनेश की ओर से गांव के ही अंकित पुत्र सुखवीर, भूरे पुत्र राजेंद्र और अनुज पुत्र राकेश खटाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

इस मामले में सीओ किठौर आलोक कुमार सिंह और थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा का कहना है कि उक्त तीनों युवकों ने खेत से लौटते समय विनोद से मारपीट की थी। भाजपा की जीत के जश्न से इस मामले का कोई लेनादेना नहीं है। हालांकि विनोद भी झगडे़ के समय नशे में था। घायल को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है। उधर, गांव में तनाव होने से थाना प्रभारी ने इनकार किया है। हालांकि गांव में पुलिस बल तैनात है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed