{"_id":"5bd7f85abdec2269602c5120","slug":"ervice-activist-india-all-districts-will-donate-blood-on-october-31-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के हर जिले में 31 अक्तूबर को रक्तदान करेंगे सेवादल कार्यकर्ता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के हर जिले में 31 अक्तूबर को रक्तदान करेंगे सेवादल कार्यकर्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
रक्तदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और और पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ता देश के हर जिले में रक्तदान करेंगे। यह जानकारी मेरठ में सेवादल के जिलाध्यक्ष रोहित गुर्जर ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय ने आगामी 31 अक्तूबर को दोनों महान विभूतियों की याद में रक्तदान करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
जिले के सेवादल कार्यकर्ताओ द्वारा पीएल शर्मा अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तादान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रोहित ने बताया कि पहली बार देश में इतनी बड़ी संख्या में रक्तादान कर सेवादल कीर्तिमान बनाने जा रहा है।
विज्ञापन
उधर जियाउर्रहमान और मनीष गुर्जर को सेवादल का जिला महासचिव बनाया गया। इसके अलावा अरुण कुमार, मनोहर लाल, सब्बीर अब्बासी को ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया। इस मौके पर नवीन गुर्जर, नसीबुद्दीन, रिजवान त्यागी, सुमित आदि मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/