{"_id":"6179bfeea80a3c4a7461c06c","slug":"entered-the-house-and-set-it-on-fire-the-bike-was-burnt-mawana-news-mrt5625786194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी के बाद युवक पर घर में खड़ी मोटरसाइकिल में आग लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहासुनी के बाद युवक पर घर में खड़ी मोटरसाइकिल में आग लगाने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हस्तिनापुर। गांव दूधली में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर मोटरसाइकिल में आग लगा दी। जिसमें उसका ट्रैक्टर और घर में रखा सामान जल गया।
गांव दूधली निवासी कुलदीप सिंह ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार शाम वह खेत से घर जा रहा था। रास्ते में गांव के कुछ लोगों ने उसे रुकने के लिए कहा। उसने अनसुना कर दिया है। वह वहां से घर की ओर चला तो आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने शोर मचाया शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोप है कि देर रात्रि में आरोपी युवक उसके घर में जा घुसे परंतु वह अपने परिवार के साथ ऊपरी मंजिल पर सोया हुआ था। वही नीचे उसका ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और अन्य सामान रखा हुआ था जिसके बाद आरोपी युवकों ने उसकी मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर पर तेल डालकर आग लगा दी। जिसमें मोटरसाइकिल जल गई तथा ट्रैक्टर भी आग की चपेट में आ गया। आग का धुआं ऊपर छत पर पहुंचा तो परिजनों ने शोर मचा दिया। ग्रामीणों की मदद से आग पर बमुश्किल काबू पाया। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत बुधवार को थाना प्रभारी से की। थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपी युवको के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।