कैंट में लें नई सुविधाओं का आनंद, आज होगा उद्घाटन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट बोर्ड मंगलवार को कर्मचारियों, छात्रों और क्षेत्रवासियों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत करेगा। कैंट बोर्ड के अध्यक्ष और पश्चिमी यूपी सब एरिया हेड क्वार्टर के जीओसी मेजर जनरल के मनमीत सिंह स्मार्ट कैंट प्रोजेक्ट के तहत 13 नए कामों का उद्घाटन और घोषणा करेंगे। सबसे अहम बात यह है कि कैंट बोर्ड को दो आईएसओ सर्टिफिकेट मिले हैं।
कैंट बोर्ड सीईओ राजीव श्रीवास्तव के मुताबिक कैंट बोर्ड द्वारा क्षेत्र में जो सुविधाएं दी जा रही हैं, उसके बेहतर क्वालिटी मैनेजमेंट के लिए आईएसओ (इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन फोर स्टैंडरडाइजेशन) 9001 सर्टिफिकेट मिला है। भारत सरकार द्वारा अधिकृत एजेंसी के मानकों पर कैंट बोर्ड खरा उतरा है। दूसरा आईएसओ सर्टिफिकेट पर्यावरण में महत्वपूर्ण योगदान और प्रदूषण कम करने के लिए आईएसओ 14001 दिया गया है।
इसका आधार कैंट के गार्डन, पौधे, उनकी विविधता, कार्बन डाई ऑक्साइड कम होना और अल्ट्रा वॉयलेट किरणों के असर को कम करना आदि है। दोनों सर्टिफिकेट की घोषणा मंगलवार को की जाएगी। इसके अलावा कैंट बोर्ड अपनी मॉर्डन वेबसाइट लांच करने जा रहा है। जिस पर घर बैठे ही ऑनलाइन टैक्स जमा करने, शिकायत करने और आरटीआई दायर की जाएगी।
इनका होगा उद्घाटन
गांधी बाग में जीओसी महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके अलावा सीनियर सिटीजन कॉर्नर, योगा केंद्र, बुद्धा रास्ता, सोलर जेब्रा क्रासिंग, सोफिया स्कूल के पास सोलर ट्री का उद्घाटन किया जाएगा।
छात्रों को बांटी जाएंगी पानी की बोतलें
छात्रों को पानी बचाओ अभियान का संदेश देने के लिए 1500 बोतल वितरित की जाएंगी। सिलेबस में बदली हुई एनसीईआरटी की किताबें भी दी जाएंगी। साथ ही स्वच्छता एक्शन प्लान के तहत कैंट के पांच स्कूलों में रोज एक पीरियड पढ़ाया जाएगा। टैक्स जमा करने और स्कूल की फीस स्टेट बैंक कलेक्ट एप के द्वारा जमा की जा सकेगी। कर्मचारियों के लिए स्मार्ट वेतन सॉफ्टवेयर लांच होगा। एक क्लिक पर कर्मचारियों का वेतन खाते में पहुंचेगा। साथ ही पीएफ में हिस्सा और सैलरी स्लिप भी पहुंच जाएगी। इसके अलावा ऑनलाइन टैक्स जमा करने के लिए डायनामिक वेबसाइट लांच की जाएगी।