इंजीनियर, मशीनरी व औजारों के निर्माता हैं विश्वकर्मा, शहर भर में हुए आयोजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीलकंठ में हुआ हवन
शोभित विवि में भी हुआ पूजन
शोभित विवि के मैकेनिकल विभाग में पूजा का शुभारंभ कुलपति प्रोफेसर एपी गर्ग एवं मैकेेनिकल विभाग के विभागध्यक्ष राजकिशोर सिंह के द्वारा भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। पूजा के दौरान आरके नौटियाल ने छात्रों को बताया कि हिंदू धर्म में विश्वकर्मा को निर्माण एवं सृजन का देवता माना जाता है। ऋग्वेद में विश्वकर्मा सुख के नाम से 11 रचनाएं लिखी हुई हुई हैं। उधर विवि में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा इंजीनियर डे मनाते हुए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभागध्यक्ष राजकिशोर सिंह द्वारा छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि बिना अभियंत्रिकी के जीवन में कुछ भी संभव नहीं है। डीन इंजीनियरिंग प्रोफेसर आरके जैन ने छात्रों को सबोधित किया। इस अवसर पर जितेंद्र जादौन, रमन गहलौत, योगेश विक्रम, दीपक गोयल, रमन शर्मा, अनिकेत, डा. नीरज सिंघल, डीडी शर्मा, आरके नौटियाल, सुखबीर सिंह ढाका, राजेश पांडेय, राजदीप आदि मौजूद रहे।
छात्राओं ने मनाई विश्वकर्मा जयंती
इस्माइल गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुआ पूजन
इस्माईल गर्ल्स इंटर कॉलेज एल ब्लाक शास्त्री नगर में डॉ. मृदुला शर्मा ने विश्वकर्मा जी के जीवन पर प्रकाश डाला। छात्राओं को बताया कि ब्रह्मा जी के सातवें पुत्र विश्वकर्मा जी ने महर्षि दधीचि की हड्डियों से देवताओं के राजा इन्द्र के लिए वज्र बनाया था, इसी वज्र से असुरों का सर्वनाश हुआ। भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पकार, वास्तु का देवता, प्रथम इंजीनियर, देवताओं का इंजीनियर और मशीन का इंजीनियर भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि यदि मशीन और औजार न हो तो दुनिया तरक्की नहीं कर सकती। छात्राओं ने भी प्रश्न-उत्तर के माध्यम से कार्यक्त्रस्म को उत्साहवर्धक बनाया। इस अवसर पर समस्त शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
शहीद मंगल पांडे महिला डिग्री कॉलेज माधवपुरम में छात्राओं ने विश्वकर्मा जयंती पर विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. संध्या रानी ने विश्वकर्मा जी का पूजन किया।एनसीसी इकाई द्वारा एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट लता कुमार के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके साथ ही कॉलेज के रसायन विज्ञान परिषद् द्वारा ओजोन दिवस भी मनाया गया। पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्राचार्य डॉ संध्या रानी ने छात्राओं द्वारा बनाये गये पोस्टरों का अवलोकन किया। इस अवसर पर डॉ. अमित कुमार, डॉ. ज्योति चौधरी, डॉ. रोशनलाल, डॉ. कुमकुम और डॉ. अलका चौधरी उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. संध्या रानी ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए स्वच्छता हेतु उनके प्रयासों की सराहना की।
वेंकटेश्वरा में मनाई विश्वकर्मा जयंती
वेंकटेश्वरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में में विश्वकर्मा जयंती के मौके पर इंजीनियरिंग विभाग की विभिन्न कार्यशालाओं में विधि विधन से पूजा अर्चना की गई। कैंपस डायरेक्टर प्रो. एस रामन अय्यर व रजिस्ट्रार डॉ. सुरेश ध्यानी ने छात्रों से कहा कि भगवान श्री विश्वकर्मा सृष्टि के प्रथम इंजीनियर हैं। इस मौके पर प्राचार्य अभियांत्रिकी डॉ. रवि कृष्णा पांडेय, राजेश गिरि, संदीप शर्मा, उर्वशी सोम, विश्वास राणा, निखलेश पांडेय, रेशु उपाध्याय, जय कुमार राणा, कोमल, कुनाल, विजय, और कार्यशाला प्रमुख सरदार कंवरजीत सिंह मौजूद रहे।
मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
ब्रह्मपुरी स्थित चावली देवी आर्य कन्या इंटर कॉलेज में भी इसअवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी और विश्वकर्मा जयंती का महत्व बताया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. नीलम ने भगवान विश्वकर्मा द्वारा रचित निर्मित भवन एवं अन्य कृतियां उदाहरण के साथ बताए।
देशहित के कार्यों में गुणत्ता बनाए रखें
पावर कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने सोमवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स बांबे बाजार में भगवान विश्वकर्मा दिवस समारोह का आयोजन किया। समारोह का शुभारंभ पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन ने और समारोह में उपस्थित सभी कांट्रेक्टर्स के विभागीय सहयोग के लिए सराहना की। उन्होंने ठेकेदारों से अपील की कि वे देशहित में कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखें। संगठन महासचिव दिनेश शर्मा ने एसोसिएशन का संक्षिप्त परिचय दिया। इसके बाद ठेकेदारों ने एमडी के सामने अपनी समस्याएं रखी। ठेकेदारों ने किए गए कार्यों के भुगतान विलंब से होने का मुद्दा उठाते हुए भुगतान समय से कराने की मांग की ताकि चल रहे कार्य पैसे के अभाव में प्रभावित न हो।
एमडी ने ठेकेदारों को भुगतान कराने के लिए आश्वस्त किया। सभी अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पीवीवीएनएल निदेशक यतीश वत्स, पीके अग्रवाल, मुख्य अभियंता आरके राणा, एसबी यादव, अधीक्षण अभियंता एके सिंह, संजीव राणा, बीएम शर्मा, एके गर्ग, रामवीर सिंह, अधिशासी अभियंता राजेश शर्मा, अनुराग कटियार के अलावा एसोसिएशन अध्यक्ष ओमदत्त त्यागी, अनिल वर्मा, सुनील कुमार, सत्यप्रकाश वर्मा, अनिल वर्मा, मुकेश वर्मा, सुंदरपाल तोमर, हाजी अरशद, परविंद्र चौधरी, दीपक राणा, शैलेष चौधरी, संजय मित्तल, यशवीर सिंह, मुकेश गौड़ आदि मौजूद रहे।