फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encroachment removed from forest department land

Meerut News: हस्तिनापुर वन्य जीव विहार की भूमि को कब्जा मुक्त कराया।

Sat, 03 Dec 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from forest department land
वन विभाग की भूमि से कब्जा हटाया
विज्ञापन

मवाना। एनजीटी के आदेश पर वन विभाग, तहसील तथा पुलिस टीम ने नंगला गोसाई के नजदीक बंगाली बस्ती के पास वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से उगाई गई गन्ने व सरसों की फसल को ट्रैक्टर आदि चलवाकर कब्जा मुक्त कराया। भूमि कब्जा मुक्त कराने के दौरान टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा। किसी तरह समझा बुझाकर लोगों को शांत किया।
वन विभाग के परीक्षितगढ़ रेंज के रेंजर जगन्नाथ ने बताया कि नंगला गोसाई के पास हस्तिनापुर वन्य विहार की भूमि है। जिस पर कुछ लोगों द्वारा बस्ती बसाकर आसपास की भूमि पर खेती आदि की जा रही थी। इस संबंध में एनजीटी में शिकायत की गई थी।
विज्ञापन

एनजीटी के आदेश पर वन विभाग की टीम, तहसीलदार आकांक्षा जोशी, लेखपाल, कानूनगो तथा मवाना थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। वहां उगाई गई फसल को नष्ट करने का कार्य शुरू किया गया तो लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। जिससे कब्जा हटाने का काम रुक गया। विरोध करने वालों को समझाया गया कि उक्त कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की जा रही है। इसके बाद लोग शांत हुए। लगभग दो हेक्टेयर में उगाई गई गन्ने व सरसों की फसल को हैरो चलवाकर कब्जा मुक्त कराया। कुछ भूमि पर सिंघाड़ा बोया हुआ था, उसे भी कब्जे में लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान शनिवार को भी जारी रहेगा। समस्त भूमि कब्जा मुक्त कराई जाएगी। लगभग 40 हेक्टेयर भूमि है, जिस पर कब्जा है। इस भूमि पर पूरी बस्ती के साथ-साथ खेती भी का जा रही है। सभी भूमि को शीघ्र ही कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed