फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encountering the Badasses who came to kill Darooga, one shooter arrested, two absconding

दरोगा को मारने आए बदमाशों से मुठभेड़, एक शूटर दबोचा, कबूली कई वारदात

Sun, 11 Jun 2017 11:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 11 Jun 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
Encountering the Badasses who came to kill Darooga, one shooter arrested, two absconding
आरोपी और दरोगा

एक ऐसा मामला सामने आया है कि प्रदेश में पुलिसवाले भी सुरक्षित नहीं हैं। अब आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि योगीराज में कानून व्यवस्था का क्या हाल है।   

विज्ञापन



प्लॉट के 2.40 लाख रुपये के विवाद में हरियाणा के शूटर शनिवार देर शाम सीआरपीएफ के सस्पेंड दरोगा की हत्या करने भोला रोड पर पहुंच गए। इस दौरान फायरिंग से भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची टीपी नगर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शूटर दबोच, जबकि दो फरार हो गए। पुलिस से मारपीट करने पर दरोगा भी गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार भोला रोड निवासी लोकेश यादव को स्पोर्ट्स कोटे से सीआरपीएफ में दरोगा की नौकरी मिली थी। जो वर्तमान में सस्पेंड चल रहा है। लोकेश की पत्नी रीना का साड़ी शोरूम है, जबकि लोकेश प्रापर्टी डीलिंग भी करता है। पुलिस के मुताबिक लोकेश ने वेदव्यासपुरी में मोनू नाम के युवक से प्लॉट देने के नाम पर 2.40 लाख रुपये लिए थे। आरोप है कि युवक को न तो प्लॉट मिला और न पैसे। जिसके चलते उक्त युवक ने हरियाणा के सोनीपत के मोनू काला और चन्नू गुहाना गैंग के शूटरों को भाडे़ पर बुलाया। शनिवार शाम तीन बदमाश लोकेश के ऑफिस पर पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकल के भी थे बदमाश

Encountering the Badasses who came to kill Darooga, one shooter arrested, two absconding
आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक इस वारदात को अंजाम देने में लोकल के दो बदमाश भी मौके पर मौजूद थे। हालांकि पुलिस ने उन्हें मौके पर ही पूछताछ करके छोड़ दिया। टीपीनगर थाने में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित परिवार ने हंगामा भी किया। 

कई लोगों से की धोखाधड़ी
पुलिस के अनुसार दरोगा लोकेश एक दर्जन लोगों से धोखाधड़ी कर चुका है। उस पर धोखाधड़ी के तीन केस दर्ज हैं। मौके से शूटर प्रदीप निवासी सोनीपत को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर टीपी नगर ने बताया कि दरोगा ने भी टीपी नगर पुलिस से हाथापाई कर सरकारी कार्य में बाधा डाली, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे रविवार को जेल भेजा जाएगा।

एसपी सिटी मान सिंह चौहान का कहना है कि जिस दरोगा को शूटर मारने आए थे, उस पर भी धोखाधड़ी के तीन मुकदमें टीपीनगर थाने में दर्ज हैं। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed