{"_id":"62f222037457f25428632386","slug":"encounter-police-caught-twenty-thousand-prize-crook-in-the-encounter-interrogation-continues","type":"story","status":"publish","title_hn":"Encounter: पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा 20 हजार का इनामी बदमाश, पैर में लगी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Encounter: पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा 20 हजार का इनामी बदमाश, पैर में लगी गोली, घायल
Tue, 09 Aug 2022 02:32 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 09 Aug 2022 02:32 PM IST
सार
मेरठ के मेडिकल थानाक्षेत्र में मंगलवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में पुलिस ने मुंडाली थानाक्षेत्र सेे वांछित चल रहे 20 हजार के इनामी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मेरठ में पुलिस मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के मेडिकल थानाक्षेत्र में मंगलवार सुबह पुलिस की 20 हजार के इनामी से मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ के दौरान कुख्यात इनामी फिरोज पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया है जहां उसे उपचार के दौरान पूछताछ की जा रही है। वहीं बदमाश के पास से एक कार व तमंचा बरामद हुआ है।
एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बदमाश जिस पर 20 हजार का इनाम है। वह मेडिकल थाना क्षेत्र में सक्रिय है। बदमाश शहर के मुंडाली से वांछित चल रहा था। उस पर दर्जनों मुकदमे हैं।
यह भी पढ़ें: Suicide In New York: 'बेटियों को पालूं या ट्रक की EMI दूं', पति के तानों से तंग आकर मंदीप ने उठाया खौफनाक कदम
विज्ञापन
पुलिस ने बदमाश के क्षेत्र में होने की सूचना पर घेराबंदी की। पुलिस को जैसे ही कार में सवार यह बदमाश आता दिखाई दिया तो पुलिस टीम ने इसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं रुका और पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगा। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई जिसमें बदमाश घायल हुआ है।
पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है। बदमाश के पास से एक तमंचा व कार बरामद हुई है। एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि बदमाश से पूछताछ की जा रही है। कार चोरी कि या खरीदी हुई है इसकी जांच की जा रही है।