फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter in UP, officers shot three accused

यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, जांबाज अफसरों ने तीन बदमाशों को मारी गोली

Wed, 07 Mar 2018 01:00 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 07 Mar 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
Encounter in UP, officers shot three accused
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ एनकाउंटर किए जा रहे है। सीएम योगी के जांबाज अफसरों ने बीती रात डेढ़ घंटे में इनामी सहित तीन बदमाशों को गोली मारी। पढ़िए पूरी खबर...

विज्ञापन


मेरठ में मंगलवार का दिन पुलिस की कामयाबी के नाम रहा। डेढ़ घंटे में तीन बदमाशों को पैर में गोलियां मारकर दबोच लिया गया। इनमें एक बदमाश दरोगा की पत्नी का इनामी हत्यारोपी है तो दो शातिर बदमाश हापुड़ से पांच मोबाइल फोन लूटकर भागे थे।
विज्ञापन


पहली मुठभेड़ कैंट के डी बाबा चौराहे के पास रात पौने नौ बजे हुई। के ब्लॉक शास्त्रीनगर निवासी पीएसी के दरोगा बृजपाल सिंह की पत्नी सुमन की शास्त्रीनगर निवासी शातिर बदमाश अर्जुन राणा ने होली की शाम 500 रुपये 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुंडा टैक्स न देने पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। फरार अर्जुन पर एसएसपी मंजिल सैनी ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था।

पढ़ें : यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 25 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली

Encounter in UP, officers shot three accused
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार शाम मुखबिर की सूचना पर सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह, एएसपी कैंट सतपाल सिंह व इंस्पेक्टर सदर प्रशांत कपिल की टीम ने अर्जुन को कैंट इलाके में घेर लिया। अर्जुन ने पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं। जवाबी फायरिंग में अर्जुन के पैर में दो गोलियां लगीं। इस दौरान अर्जुन का एक साथी फरार हो गया। अर्जुन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी और एसपी सिटी ने हत्यारोपी अर्जुन से अस्पताल पहुंचकर पूछताछ की।

दूसरा एनकाउंटर रात 10ः05 बजे रेलवे रोड क्षेत्र में हुआ। हापुड़ से एक घंटे में पांच मोबाइल फोन लूटकर फरार हुए बदमाशों की लोकेशन मेरठ में होने की सूचना मिली थी। जिस पर रेलवे रोड एसओ विनोद कुमार टीम के साथ जैन मंदिर के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक  सवार दो युवकों ने रोकने का प्रयास करने पर गोलियां चला दीं। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में पुलिस की गोली लगी। दोनों बदमाशों को दबोच लिया गया। इनकी पहचान नदीम उर्फ गुड्डू और जावेद उर्फ संजय निवासी लिसाड़ी गेट के रूप में हुई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed