{"_id":"598da9cb4f1c1b7f2b8b45ad","slug":"encounter-in-the-encounter-a-rogue-pile-second-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENCOUNTER : लूटपाट कर भाग रहे दोे बदमाशों में से एक मुठभेड़ में ढेर, दूसरे के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ENCOUNTER : लूटपाट कर भाग रहे दोे बदमाशों में से एक मुठभेड़ में ढेर, दूसरे के पैर में लगी गोली
अमर उजाला ब्यूरो/ कैराना/शामली
Updated Sat, 12 Aug 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
एनकाउंटर में एक बदमाश घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली रोड पर युवक से लूटपाट करके भागे बदमाशों की थाना कैराना क्षेत्र में बाईपास पर पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक बदमाश मौके पर मारा गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। मुठभेड़ में दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। मारे गए बदमाश की शनाख्त इकराम उर्फ टोला के रूप में हुई है और उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
शामली कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड पर गांव बलवा गेट के पास बृहस्पतिवार रात करीब 10:30 बजे दो बाइक सवार बदमाशों ने नवाब निवासी बलवा से बाइक, नकदी, अंगूठी, सोने की चेन लूट ली और कैराना की ओर फरार हो गए। मौके पर पहुंची शामली कोतवाली पुलिस ने रात करीब 11 बजे इसकी सूचना वायरलेस से दी और इसके बाद घेराबंदी में लगी शामली, कैराना, आदर्श मंडी थाना पुलिस के साथ ही स्वॉट टीम की कैराना बाईपास पर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
सपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि बदमाशों की फायरिंग में सिपाही अंकुश गोदरा और शामली कोतवाली में तैनात कांस्टेबल रघुराज सिंह भी घायल हुए हैं। घायल बदमाश इकराम निवासी मोहल्ला छड़ियान कैराना (हाल निवासी चौधरान पट्टी, बड़ौत जिला बागपत) को पहले कैराना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से उसे मेडिकल कालेज मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उसने उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इकराम का लंबा आपराधिक रिकार्ड है, उस पर साहिबाबाद (गाजियाबाद) थाना क्षेत्र में हत्या और डकैती के दो, बाबरी और कैराना में हत्या और लूटपाट सहित करीब आठ मामले मामले दर्ज हैं। उससे पास से नवाब से लूटी गई बाइक और जेवर, एक पिस्टल और कारतूस और खोखे बरामद हुए हैं।
पुलिस मुठभेड़ में 12 हजार का इनामी घायल, गिरफ्तार
खतौली में पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम की ने बृहस्पतिवार रात अलकनंदा नहर पुल पर हुई मुठभेड़ के बाद 12 हजार के इनामी बदमाश मोनू निवासी नंगली साधु को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में मोनू के पैर में गोली लगी है, इस दौरान दो सिपाही सोहनवीर और कुलवंत भी घायल हुए है। इस दौरान एक बदमाश फरार हो गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/