फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   encounter in Muzaffarnagar, arrested two accused Badmaash

एनकाउंटर: धरा गया 5 लाख की रंगदारी मांगने वाला इनामी बदमाश, पुलिस अफसर ने मारी गोली

Mon, 18 Jun 2018 11:42 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 18 Jun 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
encounter in Muzaffarnagar, arrested two accused Badmaash
मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश अनिल गुर्जर को साथी समेत दबोच लिया। मुठभेड़ में बदमाश अनिल के पैर में गोली लगी है, जबकि बदमाशों की गोली से एक सिपाही भी घायल हो गया। दोनों बदमाशों ने खतौली के एक ट्रांसपोर्टर से पांच लाख की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर दोनों बदमाश रविवार सुबह ट्रांसपोर्टर की हत्या करने आए थे। घायल सिपाही और बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के पास से चोरी की बाइक और दो तमंचे एवं कारतूस बरामद हुए हैं। सीओ डॉ राजीव कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर मुठभेड़ की जानकारी ली।   

विज्ञापन

    
सीओ डॉ राजीव कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि रविवार सुबह बाइक सवार दो बदमाश पांच लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने पर हत्या करने के मकसद से दयालपुरम कालोनी निवासी ट्रांसपोर्टर देवेंद्र शर्मा पुत्र श्रीचंद शर्मा के मकान पर पहुंचे। बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर को आवाज लगाई। देवेंद्र शर्मा के मकान से बाहर नहीं निकलने पर बदमाशों ने मकान पर गोलियां चला दी। बदमाशों की गोली मकान की दीवार पर लगे विद्युत मीटर के पास भी लगी। गोलियों की आवाज सुनकर कालोनी के लोगों में दहशत फैल गई थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर बदमाश बाइक पर बैठकर भाग निकले। पुलिस ने भी बदमाशों को पीछा कर उन्हें सफेदा बाईपास मोड़ पर आलू मिल के पास जंगल में घेर लिया। अपने को घिरा पाकर बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। बदमाशों की चलाई गई गोली पैर में लगने से सिपाही विजय मावी घायल हो गया। इसी दौरान जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली पैर में लगने से एक बदमाश भी घायल होकर नीचे गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए घायल बदमाश ने अपना नाम मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के गांव ममूरी निवासी अनिल गुर्जर पुत्र रामसिंह गुर्जर तथा दूसरे ने अपना नाम दौराला के गांव साधारण नंगली निवासी ज्ञानसिंह पुत्र धर्मसिंह बताया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से चोरी की बिना नंबर की बाइक, दो तमंचे समेत कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल सिपाही विजय मावी को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ ने बताया कि अनिल गुर्जर एक शातिर किस्म का बदमाश है। पुलिस ने इस बदमाश पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2009 में ट्रांसपोर्टर के भाई सतीश की हत्या की थी

encounter in Muzaffarnagar, arrested two accused Badmaash
बदमाशों का पीछा करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने बताया कि वर्ष 2009 में बदमाश अनिल गुर्जर ने ट्रांसपोर्टर देवेंद्र शर्मा के छोटे भाई सतीश शर्मा से रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर अनिल गुर्जर ने अपने साथी बदमाश मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र के गांव बसीपुरा निवासी बिजेंद्र उर्फ बब्बल पुत्र खेमचंद के साथ मिल कर सतीश शर्मा की उस समय गोली मार कर हत्या कर दी थी, जब वह नवीन मंडी के पास अपनी दुकान पर बैठा था। जबकि देवेंद्र शर्मा गोली लगने से बाल-बाल बचा  था। उस वक्त बदमाश अनिल गुर्जर हाथों में पिस्टल लहराते हुए अपने साथी के साथ बाइक पर फरार हो गया था। देवेंद्र शर्मा ने दोनों बदमाशों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कुछ दिन बाद दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।         
          
अनिल ने 28 मई को फोन पर मांगी थी रंगदारी                    
इंस्पेक्टर ने बताया कि 28 मई को बदमाश अनिल गुर्जर ने ट्रांसपोर्टर देवेंद्र शर्मा से फोन पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। बदमाश ने रुपये नहीं देने पर गोली मारकर हत्या करने की धमकी भी दी थी। उसी दिन अनिल अपने साथी बदमाश को लेकर देवेंद्र शर्मा की दुकान पर भी रंगदारी लेने पहुंचा था। बदमाश फोन पर लगातार रंगदारी मांग रहा था। पीड़ित देवेंद्र शर्मा ने तीन जून को अनिल गुर्जर और उसके  साथी के खिलाफ थाने में रंगदारी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस तभी से  अनिल गुर्जर के तलाश में लगी थी। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed