यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, जांबाज अफसरों ने बदमाश को मारी गोली, गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में एनकाउंटर का सिलसिला जारी है। मेरठ में बुधवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। लूट कर भाग रहे बदमाश को पुलिस अफसर ने गोली मार दी। गोली लगने से बदमाश घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार लिया है। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बता दें कि बदमाश की पहचान पदम पुत्र नेत्रपाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में देर रात कई लूट की घटना हुई जिसमें यह बदमाश शामिल था। बदमाश के पैर में गोली लगी है और उसके पास से एक लूट की बाइक, एक तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस फिलहाल पकड़े गए बदमाश का आपराधिक रिकॉर्ड ढूंढ रही है।
एक साथ छह लोगों को लूटा
किला परीक्षितगढ़ मार्ग पर मंगलवार देर रात बदमाशों ने कहर बरपा दिया। छह लोगों से तमंचे व लाठी डंडों के बल पर लूटपाट की। विरोध करने पर हमला बोल दिया। बदमाश राहगीरों को लूटते और बंधक बनाकर खेतों में डालते रहे। इस दौरान पुलिस गायब रही। पीड़ितों ने तहरीर दी है।
किला रोड पर रात करीब दस बजे दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने जो सामने आया, उसे शिकार बनाया। बहलोरपुर मार्ग पर बाइक से जा रहे गौरव पुत्र इंदराज निवासी अलीपुर को चार बदमाशों ने रोक लिया। बदमाशों ने लाठी डंडों से उस पर हमला बोलकर 25 हजार रुपये और बाइक लूट ली। बदमाश गौरव को ईख के खेत में बंधक बनाकर भाग निकले।
वहीं, खजूरी गांव के पास रोहित पुत्र कालू राम निवासी बक्सर बाइक से घर जा रहा था। मंशा देवी मंदिर के सामने बदमाशों ने रोहित से मारपीट कर 35 सौ रुपये लूट लिए और खेत में बंधक बनाकर फरार हो गए। इसके अलावा गौरव पुत्र पवन निवासी बहलोरपुर परीक्षितगढ़ की किला रोड पर ही बाइक रुकवाकर कनपटी पर तमंचा लगा दिया। विरोध करने पर गौरव को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। बदमाश उससे 12 हजार रुपये और सोने की अंगूठी लूट ली। उसे भी खेत में बंधक बनाकर फरार हो गए।
इसके अलावा फरियाद पुत्र लखपत ईद के लिए परीक्षितगढ़ से दूध लेकर घर जा रहा था। खानपुर मोड़ के पास चारों बदमाशों ने उसकी तमंचे के बल पर पिटाई की और तीन हजार रुपये लूटकर खेत में फेंककर फरार हो गए। बदमाशों ने इसके बाद खजूरी निवासी फैयाज से खजूरी मार्ग पर 25 हजार रुपये लूट लिए। वह ये रुपये ईद के लिए एटीएम से निकालकर लाया था। बदमाशों ने उसे डंडों से पीटकर घायल कर दिया। वहीं, एक अन्य युवक से खानपुर मार्ग पर इन बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित सभी लोगों ने परीक्षितगढ़ थाने पहुंचकर तहरीर दी। लूट के शिकार सभी लोगों ने पुलिस को बताया कि चारों बदमाश हथियारबंद थे। उनके पास पल्सर बाइक और एक दूसरी बाइक थी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/