Encounter का खौफ: गोली लगते ही बोला बदमाश- इस बार माफ कर दो योगीजी...कभी गलती नहीं करूंगा
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक अप्रैल से 31 अगस्त तक पुलिस और बदमाशों के बीच 69 मुठभेड़ हुई हैं। इनमें 98 बदमाश पकड़े गए, 77 गोली लगने से घायल हुए जबकि दो ढेर हो गए। अब एक बदमाश का सीएम योगी से माफी मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद की लोनी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ होती है। थोड़ी देर बाद गोली लगने से घायल एक बदमाश दो पुलिसवालों के सहारे लड़खड़ाते हुए चलता नजर आता है। वह चिल्लाता है, योगीजी, माफी चाहता हूं, इस बार माफ कर दो, जिंदगी में कुछ गलत नहीं करूंगा, कभी किसी को गलत नजर से भी नहीं देखूंगा। थोड़ी देर बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर आ जाता है। जाहिर है, यह वीडियो पुलिसवालों ने ही बनाया। यह तेजी से वायरल हो रहा है। 22 सेकंड के वीडियो में बदमाश ने चार बार माफी मांगी है और तीन बार कहा है कि गलती नहीं करेगा।
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश नावेद है जो बागपत के बिजवाड़ा गांव का है। बागपत के ही गाधी गांव का निवासी उसका साथी नफीस भी पकड़ा गया। उसे गोली नहीं लगी। लोनी में इस तरह बदमाश के माफी मांगने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले 24 जून को लोनी बॉर्डर थाने में कपिल और सागर ने गले में तख्ती डालकर सरेंडर किया था। तख्ती पर लिखा था, योगीजी... माफ कर दो, अब अपराध नहीं करेंगे। दोनों पर 20 दिसंबर 2021 को गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया था। इसी में फरार चल रहे थे।
यह भी पढ़ें: UP: जिसकी हत्या के आरोप में कोर्ट के चक्कर काटता रहा पति, बेची जमीन, कोर्ट मैरिज कर प्रेमी संग रहती मिली पत्नी
पांच महीने में 69 मुठभेड़
जिले में एक अप्रैल से 31 अगस्त तक पुलिस और बदमाशों के बीच 69 मुठभेड़ हुई हैं। इनमें 98 बदमाश पकड़े गए जिनमें 77 गोली लगने से घायल हुए जबकि दो बिल्लू दुजाना और राकेश ढेर हो गए। गिरफ्तार बदमाशों में 35 इनामी थे। पुलिस का दावा है कि इस अवधि में नौ बदमाशों ने कार्रवाई के डर से सरेंडर किया।
पैंदा को नहीं पकड़ पा रही पुलिस
एक तरफ मुठभेड़ के बाद पकड़े जाने पर अपराधी माफी मांग रहे तो दूसरी ओर ऐसे बदमाश भी हैं जो पुलिस के हाथ नहीं आ रहे हैं। इनमें सबसे नया नाम अनिल उर्फ पैंदा का है। उसे उसके साथी और कुछ वकील कचहरी में से पुलिस की हिरासत में छुड़ा ले गए थे। वह जिलाबदर हिस्ट्रीशीटर है। उस पर 25 केस हैं। पुलिस को जानकारी मिली है कि वह दिल्ली में सरेंडर कर सकता है। इस पर अफसरों ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया है। जिले के 77 इनामी अपराधी भी पुलिस के हाथ नहीं आ रहे।