फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter: Arrested three accused, loot in banks

Encounter: इनामी सहित तीन बदमाश दबोचे, ATM व बैंकों को बनाते थे निशाना

Fri, 13 Apr 2018 08:59 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 13 Apr 2018 08:59 PM IST
विज्ञापन
Encounter: Arrested three accused, loot in banks
तीन बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में गागलहेड़ी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एटीएम एवं बैंकों में सेंधमारी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें दो आरोपी 15-15 हजार रुपये के इनामी हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से सिलेंडर समेत गैस कटर एवं दो तमंचे बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात गागलहेड़ी पुलिस मुजफ्फरनगर रोड पर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान उस रोड पर स्थित कार्पोरेशन बैंक के आसपास कुछ लोगों के होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखते ही युवक पुलिस पर फायर कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर तीन आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 15-15 हजार के ईनामी दिलशाद उर्फ सोनू निवासी ग्राम कुर्डीखेड़ी, वसीम निवासी ग्राम कुर्डीखेड़ा एवं मुस्तरीन उर्फ भूरा निवासी कुर्डी खेड़ा शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे, गैस कटर, सिलेंडर, एक हथौड़ा, एक छैनी, एक बिना नंबर की बाइक बरामद की है।  
विज्ञापन


एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में बैंक में सेंधमारी की कई घटनाओं का खुलासा हुआ है। आरोपियों ने 31 दिसंबर 2017 की रात में टोडरपुर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में सेंध लगाकर चोरी करने का प्रयास किया। सात मार्च 2018 की रात में बबैल बुजुर्ग स्थित एसबीआई बैंक से सेंध लगाकर चोरी करने का प्रयास किया। बैंक के अंदर सामान की तोड़फोड़ की गई। दो अप्रैल 2018 की रात में गागलहेड़ी क्षेत्र में स्थित कार्पोरेशन बैंक में चोरों द्वारा सेंध लगाकर चोरी करने का प्रयास किया गया। 16 दिसंबर 2017 को ग्राम चौराखुर्द में स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की एटीएम मशीन को चोरों द्वारा तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : मुठभेड़: ट्रक लूटने वाले 7 बदमाश गिरफ्तार, RTO कर्मी भी शामिल, इनामी फरार

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान 

Encounter: Arrested three accused, loot in banks
फाइल फोटो

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस एवं सर्विलांस टीम द्वारा थाना बेहट क्षेत्र में हुई घटना में सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपियों की शनाख्त की। आरोपियों का पता चलने के बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की पकड़ में न आने पर आरोपी दिलशाद एवं वसीम पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। 

सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे तोड़ते थे 
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि बैंक और एटीएम चेंबर में घुसते ही सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों को डंडों से तोड़ देते थे। जिससे उनका चेहरा कैमरे में न आ सके। कई जगह वह नकाब लगाकर भी चोरी करने के लिए पहुंचे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed