फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Empty plots at Surya Palace are waterlogged, and the park is in a bad state.

Meerut News: सूर्या पैलेस में खाली प्लॉटों में हो रहा जलभराव, पार्क बदहाल

Wed, 04 Feb 2026 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Empty plots at Surya Palace are waterlogged, and the park is in a bad state.
अमर उजाला...सूर्या पैलेस कालोनी में बने फाउंटेन दुर्दशा का शिकार।
दिल्ली रोड पर सूर्या पैलेस में लोगों ने यह सोचकर मकान खरीदे कि सुख सुविधाओं से युक्त प्रदूषण मुक्त कॉलोनी में रहने का मौका मिलेगा। वर्ष 2012 में बिल्डर ने जब तक सभी प्लाट नहीं बिके, तब तक रखरखाव कराया। प्लाट बिकते ही वह भी शहर से चला गया। वहीं, अब इतने साल बाद भी कॉलोनी को नगर निगम को हैंडओवर तक नहीं किया गया। इन्हीं हालात के चलते अब सूर्या पैलेस में बदहाल सड़कें, खराब स्ट्रीट लाइटें, बदहाल पार्क के अलावा बंद पड़े विशाल फव्वारे हैं।
विज्ञापन

सूर्या पैलेस आवासीय कॉलोनी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि शुरूआत में कॉलोनी का स्वरूप ही अलग था। शाम ढलते ही दो पार्काें में फव्वारे शुरू हो जाते थे। फव्वारों में लाइट जगमगा उठती थीं। सड़कों पर गड्ढे नहीं थे। ऐसे में लोगों ने प्लॉट खरीदे। इसके बाद बिल्डर ने हाथ पीछे खींच लिए। पिछले 15 साल से कॉलोनी के लोग मेरठ विकास प्राधिकरण और नगर निगम से विकास कार्य कराने की गुहार लगा रहे हैं, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी ललित भूषण राजवंशी ने कहा कि कॉलोनी के सभी लोगों को एकजुट कर आवाज उठाई जाएगी। अपनी मांगो को लेकर एसोसिएशन के लोग विभागीय अधिकारी और प्रतिनिधियों से मिलकर उन्हें मांगपत्र देंगे। दीप रस्तोगी ने बताया कि कॉलोनी के लोग ही चंदा इकट्ठा करके छोटे छोटे कार्य कराते हैं। सूर्या पैलेस निवासी शशांक पालीवाल ने बताया कि मेडा और नगर निगम दोनों को टैक्स देते हैं। इसके बाद भी हमें मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है। अवध किशोर गुप्ता ने कहा कि कॉलोनी नगर निगम को तुरंत हैंडओवर की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले क्षेत्रवासी...
मुख्य चौराहों पर हाईमास्ट लाइट होनी चाहिए
- सभी मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइटें और मुख्य चौराहों पर हाईमास्ट लाइट लगाई जानी चाहिए। - संजीव शर्मा, कॉलोनी निवासी

जनप्रतिनिधि करें सहयोग तभी होंगे कार्य
- विकास कार्य में जनप्रतिनिधियों की अहम सहयोग की आवश्यकता है। पूर्व में भी जनप्रतिनिधियों का सहयोग मिलता रहा है अब थोड़े से प्रयास की आवश्यकता है। - अमित मित्तल, कॉलोनी निवासी।
नगर आयुक्त और मेडा के अफसरों को देंगे ज्ञापन
नगर आयुक्त और मेडा के अफसरों को ज्ञापन देकर समस्याएं बताएंगे। हमारी कॉलोनी में सफाई कर्मचारी भी 10 साल से नहीं आए हैं। - मुकुल अग्रवाल, कॉलोनी निवासी।

टैक्स लेकर कॉलोनियों को दें सुविधाएं
अगर किसी कॉलोनी से टैक्स ले रहे हैं तो सुविधाएं दी जानी चाहिए। सड़क, स्ट्रीट लाइट, पानी, सफाई हमारी मूलभूत आवश्यकताएं हैं। - सरदार रणजीत सिंह, कॉलोनी निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed