फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Employee dies while on duty at Daurala Organics; family raises suspicions.

Meerut News: दौराला आर्गेनिक फैक्टरी में ड्यूटी के दौरान कर्मचारी की मौत, परिजनों ने जताया संदेह

Thu, 25 Jun 2026 09:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
Employee dies while on duty at Daurala Organics; family raises suspicions.
संशोधित समाचार
विज्ञापन

- अस्पताल में किया हंगामा, निष्पक्ष जांच की मांग
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा मौत का कारण स्पष्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दौराला आर्गेनिक फैक्टरी में बुधवार रात ड्यूटी के दौरान कर्मचारी बृजेश (50) की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने मौत पर सवाल उठाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
कनौड़ा गांव निवासी बृजेश दौराला आर्गेनिक फैक्टरी में कर्मचारी थे। परिजनों के अनुसार, बुधवार रात वह फैक्टरी में अपनी नाइट ड्यूटी पर गए थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। मिल में मौजूद ठेकेदार नवाब अली निवासी भराला उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र शशांक ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि उनके पिता की तबीयत खराब हो गई है। जब वह अस्पताल पहुंचे तो उन्हें पिता की मौत की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शशांक ने बताया कि वह कक्षा 12 का छात्र है और परिवार में उसकी पांच बहनें हैं। बृजेश ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके निधन से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक मौत से उठे सवाल
मृतक के साले प्रदीप ने मौत को संदिग्ध बताते हुए कहा कि बृजेश पूरी तरह स्वस्थ थे और अचानक उनकी मौत होना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाए ताकि मौत की वास्तविक वजह सामने आ सके।


हंगामे के बाद पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए जांच की मांग की। सूचना पर दौराला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed