फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Emergency Was Imposed to Save Power, Says Swatantra Dev Singh at Democracy Defenders Felicitation

UP: स्वतंत्र देव सिंह का हमला, सत्ता बचाने को लगाया गया आपातकाल, परिवारवाद की सनक ने कुचला लोकतंत्र

Thu, 25 Jun 2026 04:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 25 Jun 2026 04:25 PM IST
सार

मेरठ में लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आपातकाल को सत्ता और परिवारवाद की सनक बताया। उन्होंने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Emergency Was Imposed to Save Power, Says Swatantra Dev Singh at Democracy Defenders Felicitation
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में आयोजित लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह में प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 की रात भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय थी, जब सत्ता बचाने के लिए देश पर आपातकाल थोप दिया गया था।

विज्ञापन

लोकतंत्र की हत्या दिवस के रूप में मनाया कार्यक्रम
भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उस दौर की पीड़ा और संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आपातकाल किसी राष्ट्रीय संकट के कारण नहीं, बल्कि सत्ता और परिवारवाद को बचाने के लिए लगाया गया था।

विज्ञापन

परिवारवाद की सनक में कुचला गया लोकतंत्र: स्वतंत्र देव
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का चुनाव न्यायालय द्वारा निरस्त किए जाने के बाद आपातकाल लागू किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवारवाद की राजनीति के कारण लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक व्यवस्थाओं को कमजोर किया गया। उन्होंने कहा कि उस समय अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, न्यायपालिका और मीडिया पर भी अंकुश लगा दिया गया था।

उन्होंने कहा कि मीसा जैसे कानूनों के तहत बड़ी संख्या में लोगों को बिना मुकदमे जेल भेज दिया गया। जो लोग सरकार के सामने झुकने को तैयार नहीं थे, उन्हें प्रताड़नाएं झेलनी पड़ीं।कांग्रेस पर साधा निशाना 
कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस पर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस संविधान की बात करती है, लेकिन इतिहास गवाह है कि आपातकाल के दौरान सबसे अधिक संवैधानिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संविधान दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई, जो संविधान के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

लोकतंत्र सेनानियों का हुआ सम्मान 
कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों को मंच से सम्मानित किया गया। पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने भी आपातकाल के दौरान जेल में बिताए अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि वह 21 महीने तक विभिन्न जेलों में बंद रहे और उस दौर की पीड़ा आज भी उनके मन में ताजा है।

कार्यक्रम में प्रदीप चंद कंसल, सर्वेश नंदन गर्ग, राकेश महाजन, कृष्ण कान्ता तोमर, पूर्व एमएलसी जगत सिंह, अरुण वशिष्ठ, हरिओम, मानसिंह गोस्वामी, अतुल त्यागी, जयवीर सिंह, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, जिलाध्यक्ष हरवीर पाल सहित बड़ी संख्या में लोकतंत्र सेनानी और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed