फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   electricity theft checking in 12 thousand houses of 14 district 

पीवीवीएनएल के एमडी ने की छापेमारी, 12 हजार घरों में चेकिंग, 15 करोड़ की बिजली चोरी पकड़ी

Mon, 07 Oct 2019 05:32 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 07 Oct 2019 05:32 AM IST
विज्ञापन
electricity theft checking in 12 thousand houses of 14 district 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) की रविवार सुबह की छापामारी बिजली चोरों पर भारी पड़ी। कंपनी के एमडी के नेतृत्व में 14 जिलों में 12,267 घरों की चेकिंग में 4882 घरों में 15 करोड़ से ज्यादा की बिजली चोरी पकड़ी गई।

विज्ञापन


पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन ने इस मॉर्निंग रेड (सुबह का छापा) का खाका तीन दिन पहले ही खींच दिया था। वे पूरी प्लानिंग करके अधीनस्थों को तैयार रहने का आदेश देकर लखनऊ बैठक में चले गए थे। रविवार सुबह लखनऊ मेल से हापुड़ रेलवे स्टेशन उतरे तो वहीं से टीम के साथ अभियान की शुरुआत कर दी। उन्होंने दर्जनों जगह पर बिजली चोरी पकड़ी। यहां से मेरठ पहुंचकर नौचंदी थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापामारी कराई।
विज्ञापन


बाकि टीमों ने पूर्वा जैदी रोड, पूर्वा इलाही बख्श, भगवतपुरा, खत्ता रोड, जली कोठी, मकबरा, गुदड़ी बाजार, भूसा मंडी आदि क्षेत्रों में चेकिंग कर 572 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। ये सभी सीधे केबल डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। इनमें चोरी की बिजली से 24 ई-रिक्शा चार्ज होते मिले। दो वाटर प्लांटों और एक डेयरी में भी बिजली चोरी होती मिली। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस-प्रशासन ने दिया साथ

एमडी आशुतोष निरंजन ने बिजली चोरी पकड़ने के लिए सभी जिलों के डीएम और एसएसपी को पत्र लिखकर मदद मांगी थी। पुलिस-प्रशासन से पूरी मदद भी मिली। पुलिस टीम को देखकर किसी की भी बिजली विभाग के अधिकारियों से अभद्रता करने की हिम्मत नहीं हो सकी।


इन जिलों में छापामारी

मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, मुरादाबाद, रामपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर, शामली, अमरोहा, बागपत, संभल।

बिजली चोरी बड़ा अपराध

पीवीवीएनएल एमडी, मेरठ आशुतोष निरंजन ने बताया बिजली चोरी करना बड़ा अपराध है। राष्ट्रहित में कोई भी उपभोक्ता बिजली चोरी न करे। सीधे केबल से बिजली चोरी करने वाले देर रात या सवेरे में ही पकड़ में आ सकते हैं इसलिए मॉर्निंग रेड डाली गई। पुलिस-प्रशासन और विभागीय अधिकारियों के सहयोग से छापामार अभियान सफल रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed