{"_id":"5fdbb19f8ebc3e40fc605df5","slug":"electricity-in-hapur-road-area-goes-up-for-six-hours-city-news-mrt5161212193","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घंटे गुल रही हापुड़ रोड क्षेत्र की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह घंटे गुल रही हापुड़ रोड क्षेत्र की बिजली
विज्ञापन
मेरठ। कोहरे में लाइनों को ब्रेकडाउन से बचाने के लिए पेड़ों की छंटाई और रैपिड ट्रेन के लिए हो रही लाइन शिफ्टिंग कार्य के चलते शहरवासियों को बिजली के लंबे कट से जूझना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को हापुड़ रोड बिजलीघर क्षेत्र में छह घंटे तक बिजली बाधित रही। दर्जनों कॉलोनियों के लोग बिजलीघर पर फोन करके जानकारी करते रहे। सुबह 9 बजे की गई बिजली शाम तीन बजे तक ही सामान्य हो सकी। बिना बिजली के लोगों को पानी की भी समस्या का सामना करना पड़ा। आज दिल्ली रोड पर लाइन शिफ्टिंग कार्य के लिए बिजली बंबा बाईपास और शारदा रोड बिजलीघर की आपूर्ति एक घंटा प्रभावित रहेगी।
करीम नगर, आशियाना कॉलोनी, जाकिर कॉलोनी, इंद्रलोक, उमर नगर, मंजूर नगर, जैदी फार्म, किदवई नगर, ताला फैक्ट्री और नरपत नगर की बिजली गुल रही। काम पूरा नहीं होने के चलते दो बजे आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। शाम तीन बजे काम पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य की जा सकी। अधीक्षण अभियंता शहर एके सिंह ने बताया कि लाइनों तक पहुंचे पेड़ कोहरे और बारिश में लाइनों को ट्रिप कर देते हैं। इससे लाइनों को बचाने के लिए पेड़ों की छंटाई करानी पड़ रही है। इसके लिए शटडाउन लेना पड़ता है।
दिल्ली रोड के बिजलीघरों की आपूर्ति रहेगी प्रभावित
सिंह ने बताया कि रैपिड ट्रेन परियोजना के लिए शुक्रवार को दिल्ली रोड से बिजली बंबा बाईपास और शारदा रोड बिजलीघर की लाइन को शिफ्ट करने के लिए दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक एक घंटे के लिए शटडाउन लिया जाएगा। इसके चलते शारदा रोड, सराय लालदास, ईश्वरपुरी, भगवतपुरा, वीरनगर, गौरीपुरा, जाटव गेट, करमअली, शिवपुरम, सूर्या पैलेस, सूर्य पुरम, भगवती कुंज, पामग्रीन अपार्टमेंट, ग्रीन विलेज, ग्रह्म कॉलोनी, मोहकमपुर आदि कॉलोनियों की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।