{"_id":"5df93e4f8ebc3e87bc069353","slug":"electricity-cut-even-in-winter-people-upset-meerut-news-mrt459293147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी में कट रही बिजली, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी में कट रही बिजली, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सर्दी में बिजली की मांग में कमी आने के बाद भी लगातार बिजली कटौती हो रही है। सुबह और शाम के बिजली कट के चलते पानी की भी किल्लत हो रही है। बिजली अधिकारी फाल्ट होने पर ही बिजली बाधित होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
गर्मियों में बिजली की मांग और आपूर्ति में अंतर आने के चलते पीवीवीएनएल अधिकारी बिजली कटौती की बात करते थे। लेकिन सर्दी में बिजली की मांग में गर्मियों के मुकाबले कमी आनेे के बाद भी बुरा हाल है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब किसी इलाके में बिजली कट के झटके न लगते हो। मंगलवार को भी शहर के एक दर्जन से ज्यादा बिजलीघर क्षेत्रों में बिजली कटौती के झटके लगे। लिसाड़ी गेट, लिसाड़ी रोड, हापुड़ रोड, विकासपुरी, टाउन हाल, शारदा रोड, माधवपुरम, एमईएस, लेडीज पार्क, नौचंदी, कंकरखेड़ा, अम्हैडा, अमन विहार और पुराना आरटीओ बिजलीघर क्षेत्र में दो से तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। लोगों का कहना है कि सुबह और शाम को बिजली कटौती से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो जाती है। इस बारे में अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि शहर को शेड्यूल अनुसार बिजली दी जा रही है। फाल्ट या मेंटीनेंस की स्थिति में ही आपूर्ति बाधित होती है।