{"_id":"5f4fc5634aea9712e3455b8a","slug":"electricity-bill-of-more-than-five-crores-outstanding-on-stp-connection-disconnection-notice-sent","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीपी पर 5 करोड़ से ज्यादा का बिजली बिल बकाया, कनेक्शन काटने का नोटिस भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीपी पर 5 करोड़ से ज्यादा का बिजली बिल बकाया, कनेक्शन काटने का नोटिस भेजा
Wed, 02 Sep 2020 09:46 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 02 Sep 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
बिजली का बिल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ नगर निगम के कमालपुर गांव स्थित 72 एमएलडी एसटीपी और आईपीएस पर पांच करोड़ से ज्यादा का बिजली बकाया हो चुका है। पीवीवीएनएल ने 15 सितंबर तक बकाया बिल जमा नहीं कराने पर एसटीपी और आईपीएस के कनेक्शन काटने का नोटिस भेज दिया है।
विज्ञापन
जल निगम के अधीक्षण अभियंता कृष्ण मोहन यादव ने स्थानीय निकाय निदेशालय के निदेशक को पत्र भेजकर बकाया बिजली बिल जमा कराने की गुहार लगाई है।
गढ़ रोड स्थित काली नदी के निकट गांव कमालपुर में नगर निगम का 72 एमएलडी का एसटीपी लगा है। इसके अलावा शास्त्रीनगर और मजीदनगर में दो इंटरचेंज पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) लगाए गए हैं।
विज्ञापन
एसटीपी पर 4.25 करोड़, शास्त्रीनगर आईपीएस पर 79.38 लाख और मजीदनगर आईपीएस पर 92 हजार समेत कुल 5.28 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया हो चुका है। एसटीपी के रखरखाव की जिम्मेदारी जल निगम के पास है। जल निगम ने इसका ठेका वा-टैक वाबाग लिमिटेड चेन्नई फर्म को सौंप रखा हैा।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/