फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Electric car went from zero to hero in Meerut in four years

Meerut News: चार साल में मेरठ में जीरो से हीरो बन गईं इलेक्ट्रिक कार

Mon, 24 Feb 2025 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Electric car went from zero to hero in Meerut in four years
मेरठ। जिले में इलेक्ट्रिक कार और स्कूटी का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। वर्ष 2021 में जहां संभागीय परिवहन कार्यालय में एक भी इलेक्ट्रिक कार का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया। वहीं, वर्ष 2025 तक 477 कार खरीदने के बाद उनके रजिस्ट्रेशन कराए गए हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटी की बिक्री में भी चार साल में तीन गुना से अधिक बिक्री हुई है। यही कारण है कि अब जिले में चार्जिंग स्टेशनों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

ऑटोमोबाइल कंपनियों ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए ईको फ्रेंडली कार और स्कूटी बाजार में उतारी हैं। सभी नामी कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहनों के नए-नए मॉडल बाजार में उतार रहे हैं। शुरुआत में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर खरीदार असमंजस में थे। शुरूआत में इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतें भी पेट्रोल-डीजल के वाहनों के मुकाबले काफी अधिक थी। कंपनियों ने कार के मॉडल के साथ-साथ तकनीक में भी परिवर्तन किया है। एक बार चार्जिंग करने के बाद 600 किमी से अधिक गति तय करने वाली कार भी बाजार में आ गई हैं। वहीं, इनके दाम भी पहले से कम हुए हैं। इसके चलते इलेक्ट्रिक वाहनों पर लोगों को रुझान और विश्वास बढ़ने लगा है। इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज बढ़ने से प्रदूषण में भी कमी आएगी।
विज्ञापन


हर साल आठ हजार से अधिक कारों का होता है रजिस्ट्रेशन
मेरठ में प्रत्येक वर्ष लगभग आठ से नौ हजार कारों का रजिस्ट्रेशन होता है। इनमें डीजल, पेट्रोल, इलेक्ट्रिक कार शामिल हैं। वर्ष 2020 और 2021 में कोरोना के कारण कारों के रजिस्ट्रेशन कम हुए थे। दो साल से इलेक्ट्रिक कार और स्कूटी के रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़ी है। आने वाले सालों में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री और बढ़ने की संभावना है। हिमेश तिवारी, आरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्षों में हुई कार व स्कूटी की बिक्री

वर्ष कार स्कूटी
2021 00 412
2022 10 1381
2023 246 1859
2024 213 1442
2025 08 200
------------------------------
477 5294
-----------------------------
नोट - वर्ष 2025 मेें कार और स्कूटी बिक्री व रजिस्ट्रेशन की संख्या फरवरी माह तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed