फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Election of corporation executive postponed

निगम कार्यकारिणी का चुनाव स्थगित

Sat, 30 Jan 2021 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Election of corporation executive postponed
अब 6 फरवरी को होगा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। महापौर सुनीता वर्मा की तबियत अचानक खराब होने से शनिवार को होने जा रहे नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों के चुनाव को स्थगित कर दिया है। अब यह चुुनाव 6 फरवरी को होगा। यह जानकारी चुनाव अधिकारी एवं अपर नगर आयुक्त श्रद्धा शांडिल्यायन ने दी। उधर, निगम ने चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं।
वहीं, महापौर और भाजपा खेमा छह में से चार सदस्य जिताने की रणनीति में लगा है। अभी तक दोनों खेमों के पास 3-3 सदस्य है, लेकिन महापौर की वोट होने के चलते महापौर खेमा मजबूत है। महापौर खेमे से अगर तीन सदस्य भी जीत जाएंगे तो उपाध्यक्ष के लिए कोई दिक्कत नहीं होगी। जबकि भाजपा को अपना उपाध्यक्ष बनाने के लिए चार सदस्यों को जिताना होगा। इसके लिए भाजपा जहां पूरी ताकत लगा रही है, वहीं महापौर खेमा भी तीन सदस्यों की बजाय चार सदस्य जिताने पर जोर लगा रहा है।
विज्ञापन

लगातार टल रहा चुनाव
लंबे इंतजार और कई शिकायतों के बाद छह सदस्यों का चुनाव गत वर्ष सितंबर माह में कराया गया था, लेकिन फरवरी 2020 में जिन छह सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो गया है उनका चुनाव न कराने से कार्यकारिणी अपूर्ण चल रही है। लगातार मांग उठाने के बाद महापौर ने 30 जनवरी को चुनाव निर्धारित किया था। दोनों खेमों से संभावित उम्मीदवार भी तय कर लिए गए, लेकिन इस बार भी यह चुनाव टल गया है। निगम कार्यकारिणी सदस्य ललित नागदेव ने कहा है कि निगम की अनियमितताओं को छिपाने के लिए चुनाव को लटकाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed