फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Election 2024: Meerut BJP candidate Arun Govil went to Mumbai after elections are over

Election 2024: चुनाव खत्म होते ही मुंबई रवाना हुए 'राम', पूरे शहर में चर्चा का विषय बने अरुण गोविल

Sat, 27 Apr 2024 06:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 27 Apr 2024 06:52 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल चुनाव खत्म होते ही मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। उनके मेरठ से जाने की चर्चा पूरे शहर में है। 

विज्ञापन
Election 2024: Meerut BJP candidate Arun Govil went to Mumbai after elections are over
भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रत्याशी व पर्दे के राम अरुण गोविल चुनाव खत्म होते ही मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अरुण गोविल को मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के 'राम' के जाने से पूरे शहर में अरुण गोविल को लेकर चर्चा है।

विज्ञापन


वहीं, सपा और कांग्रेस गठबंधन से पूर्व विधायक योगेश वर्मा की पत्नी पूर्व मेयर सुनीता वर्मा मैदान में हैं। उधर, बसपा से देवव्रत त्यागी चुनाव लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल मतदान के बाद शनिवार को मुंबई के लिए रवाना हो गए। भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी शूटिंग थी, जिस कारण पहले से ही फ्लाइट की बुकिंग की हुई थी।

उधर, दूसरी ओर अरुण गोविल के मुंबई जाने की खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रही। विपक्ष ने भी इसे मुद्दा बनाए रखा। कुछ लोगों ने तो भाजपा प्रत्याशी पर कटाक्ष करते हुए स्टेटस भी लगाए।

विज्ञापन

अरुण गोविल को बाहरी बताकर लगातार सपा व बसपा उम्मीदवार घेरते आए हैं, जबकि अरुण गोविंद खुद को मेरठ में पैदा होने और यहीं पले बढ़े होने के कारण चुनाव बाद यहीं रहने का दावा करते आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed