फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Election 2024: A employee died while on duty in Meerut for Lok Sabha elections

Election 2024: लोकसभा चुनाव ड्यूटी में जाते वक्त कर्मचारी की मौत, परिवार में मचा कोहराम, रो-रोकर बुरा हाल

Wed, 24 Apr 2024 08:59 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 24 Apr 2024 08:59 PM IST
सार

Election 2024 : मेरठ में लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में जाते वक्त चतुर्थ श्रेणी के एक कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Election 2024: A employee died while on duty in Meerut for Lok Sabha elections
कर्मचारी का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में मेरठ ड्यूटी पर जाने के लिए निकले कस्बे के वार्ड 15 की शिक्षक कॉलोनी में रहने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उसे मेडिकल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन शव लेकर गृह जनपद फतेहपुर के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


मृतक रमेश कुमार हस्तिनापुर स्थित राजकीय इंटर काॅलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात था। वह मूलरूप से फतेहपुर जनपद के गांव अरवल देवरी का रहने वाला था। हाल में वह नगर की शिक्षक काॅलोनी में रह रहा था। मृतक रमेश के पुत्र सत्यम ने बताया कि उनके पिता की लोकसभा चुनाव में मेरठ दक्षिण में ड्यूटी लगी हुई थी। बृहस्पतिवार को प्रातः 6:00 बजे डयूटी के लिए मेरठ के विक्टोरिया पार्क पहुंचना था। इसलिए वह बुधवार को दोपहर बाद बाइक से मेरठ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mayawati Rally: हाजी याकूब ने मायावती को भेंट किया सोने का मुकुट, नारों से गूंज उठा मैदान, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

बक्सर पहुंचने पर अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और बाइक से नीचे गिर गए। लोगों ने उन्हें सड़क किनारे लिटा दिया और उसके मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और उसे मेडिकल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: UP: इकरा हसन को बताया पाकिस्तानी, फेसबुक पर फोटो के साथ की टिप्पणी, खूब वायरल हो रहा मामला, कार्रवाई की मांग

परिजन शव को लेकर अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए हैं। पुत्र सत्यम ने बताया कि चिकित्सक के अनुसार उन्हें दिल का दौरा पड़ना बताया गया है। परिजन कॉलेज के प्रधानाचार्य को सूचित करते हुए बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव साथ ले गए। मृतक की पत्नी स्वेता हस्तिनापुर नगर पंचायत में सभासद भी रह चुकी हैं। 2023 के नगर पंचायत के चुनाव में वह दूसरे स्थान पर रही थी।

यह भी पढ़ें: Mayawati Rally: हाजी याकूब ने मायावती को भेंट किया सोने का मुकुट, नारों से गूंज उठा मैदान, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed