फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Election 2024: 22 candidates including BJP, SP and BSP have filed nomination for Meerut Hapur Lok Sabha seat

Election 2024: मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर भाजपा-सपा और बसपा समेत 22 उम्मीदवारों ने ठोकी ताल

Fri, 05 Apr 2024 12:23 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 05 Apr 2024 12:23 AM IST
सार

Election 2024 : मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर भाजपा, सपा और बसपा समेत 22 उम्मीदवारों ने ताल ठोकी है। अंतिम दिन 13 प्रत्याशियों ने पर्चे जमा कराए।

विज्ञापन
Election 2024: 22 candidates including BJP, SP and BSP have filed nomination for Meerut Hapur Lok Sabha seat
सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर भाजपा, सपा और बसपा समेत 22 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। अंतिम दिन 13 उम्मीदारों ने पर्चे जमा कराए। इनमें सपा की पूर्व महापौर सुनीता वर्मा अकेली महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। शुक्रवार और शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। सोमवार को नाम वापस लिए जाएंगे।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया में नामांकन पत्र जमा हो गए है। मेरठ-हापुड़ सीट पर 22 उम्मीदवारों ने चुनाव में दावेदारी पेश की है। भाजपा से अरुण गोविल, सपा से सुनीता वर्मा, सपा से ही अतुल प्रधान, बसपा से देवव्रत त्यागी के अलावा स्वतंत्र जनता पार्टी से धरमराज छवरिया, राकेश उपल निर्दलीय, प्रमोद कुमार निर्दलीय, सबसे अच्छी पार्टी से अफजल, राष्ट्रीय समाज दल से रामशरण सैनी, राष्ट्रीय जन संचार दल से सोनू कुमार, जय समता पार्टी से धर्मवीर, सोशल डेमोक्रेटिव पार्टी ऑफ इंडिया से आबिद हुसैन, जयपाल सिंह उर्फ जेपी सिंह निर्दलीय, मजलूम समाज पार्टी से लियाकत, जय हिंद नेशनल पार्टी से हिमांशु, राष्ट्रीय शोषित पार्टी से भूपेंद्र, भारतीय जनता दल से राजेश गिरि, अनिल कुमार निर्दलीय, पब्लिक पॉलिटिकल पार्टी से मोहम्मद रिजवान, राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्या) से भूपेंद्र सिंह, मयंक कुमार निर्दलीय, मौहम्मद अफजाल निर्दलीय ने नामांकन पत्र जमा किए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: सपा ने मेरठ सीट पर अब सुनीता वर्मा को दिया मौका; अतुल प्रधान ने दी पार्टी को चेतावनी, फिर बैकफुट पर आए

विज्ञापन
विज्ञापन

घोड़ा-बग्गी पर आया
निर्दलीय प्रत्याशी राकेश उपल घोड़ा-बग्गी से नामांकन पत्र जमा कराने आया। वह किराये की बग्गी लेकर अपने घर से कचहरी तक आया। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंच कर उसने नामांकन पत्र जमा कराया।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: पिछलों चुनावों में कैसा रहा गठबंधन का हाल? पश्चिम की सीटों के आंकड़ों पर डालें नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed