चुनाव 2022 : प्रत्याशी बन गए करोड़पति, पत्नियों को भी बना दिया आयकरदाता, दोगुनी हुई संपति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं, सरधना से प्रत्याशी अतुल प्रधान, हस्तिनापुर से प्रत्याशी योगेश वर्मा की पत्नी की आय में दो गुना से अधिक की बढ़ोत्तरी हुई है। योगेश वर्मा की पत्नी महापौर सुनीता वर्मा ने 38 लाख 13 हजार 500 रुपये की फॉर्च्यूनर गाड़ी पिछले पांच वर्षों में खरीदी। इसके अलावा अतुल प्रधान की पत्नी और जिला पंचायत सदस्य सीमा प्रधान की चल संपत्ति पांच लाख से अधिक है। जो वर्ष 2017 के मुकाबले दो गुना हैं। सभी प्रत्याशियों ने अपने शपथ पत्र के दौरान आय और संपत्तियों की जानकारी दी।
19 से 32 लाख पर पहुंची गुलनाज
67 वर्षींय शाहिद मंजूर की पत्नी के पास कैश और बैंक के मिलाकर वर्ष 2017 मेें 19 लाख 40 हजार 130 रुपये थे। वर्ष 2022 में ये 32 लाख 18 हजार 975 रुपये हो गए। उन्होंने वर्ष 2021-22 में रिटर्न दाखिल करते समय अपनी आय छह लाख 48 हजार 839 दिखाई जो कि शाहिद मंजूर से 77 हजार 821 अधिक रही। वहीं, शाहिद मंजूर के पास कैश और बैंक को मिलाकर 29 लाख 82 हजार 598 और संपत्तियों का मूल्य एक करोड़ 50 लाख रुपये है। उनके पास रायफल और एक पिस्टल भी है। उन्होंने वर्ष 1981 में मेरठ कॉलेज से एलएलबी और 1983 में एमए इतिहास किया है।
मंत्री दिनेश की पत्नी बन गईं व्यवसायी
प्रदेश में मंत्री और हस्तिनापुर से भाजपा विधायक दिनेश खटीक की पत्नी आरती देवी की कमाई में सर्वाधित बढ़ोत्तरी हुई है। पत्नी ने वर्ष 2020-21 में चार लाख 62 हजार 643 रुपये का आयकर रिटर्न दाखिल किया। वह वर्ष 2017 से आयकर रिटर्न दाखिल कर रही हैं। इससे पहले वह नहीं कर रही थीं। वह उनके नाम से वर्ष 2017 में सिर्फ आराध्या ब्रिक फील्ड था।
वहीं, वर्ष 2022 में उनके नाम से राम डेवलपर्स, आराध्या ब्रिक फील्ड और अन्य फर्म चलाकर चल संपत्तियों में इजाफा किया। इससे उनकी चल संपत्ति 24 लाख 68 हजार 891 से बढ़कर 57 लाख 33 हजार 667 पर पहुंच गईं।
दिनेश खटीक की चल संपत्ति भी 17 लाख 41 लाख 896 से बढ़कर 79 लाख 31 हजार 193 पर पहुंच गईं। इसके अलावा दिनेश खटीक पर सिर्फ एक कार थी। अब एक फॉर्च्यूनर के साथ एक स्कूटर भी हो गया है। वहीं, अचल संपत्ति डेढ़ करोड़ पहुुंच गई। दिनेश पर चार मुकदमे दर्ज है।
हस्तिनापुर से प्रत्याशी योगेश वर्मा का घर का पता बदल गया है। वर्ष 2017 में उनके घर का पता काबली गेट-2 मवाना था जो अब वर्ष 2022 में पॉकेट-1, पल्लवपुरम हो गया है। वहीं, पत्नी महापौर सुनीता वर्मा के पास पहले एक कार आई-20 स्पोर्ट थी जो अब दो हो गई हैं। इसके अलावा सुनीता वर्मा की चल संपत्ति वर्ष 2017 में 24 लाख 79 हजार 339 थी जो अब बढ़कर 74 लाख चार हजार 324 हो गईं।
इसके अलावा योगेश वर्मा की भी चल संपत्ति 23 लाख के पार है। उनके पास सिर्फ एक फोर्ड फ्यूजन कार है। वहीं, दोनों की अचल संपत्ति पांच करोड़ है। हालांकि, योगेश वर्मा पर 43 लाख का हाउसिंग लोन और पत्नी के नाम 37 लाख का कार लोन है। वहीं, उन्होंने व्यवसाय में कपड़ा ट्रेडिग दिखाया है। योगेश वर्मा पर 24 मुकदमे दर्ज है।
अतुल की पत्नी की चल संपत्ति में इजाफा
सरधना से प्रत्याशी अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान की चल संपत्ति में दो गुना से अधिक का इजाफा हुआ है। वर्ष 2017 में चल संपत्ति दो लाख 74 हजार 539 थी। जो वर्ष 2022 में बढ़कर पांच लाख 97 हजार 751 पहुंच गई हैं। हालांकि, दोनो अभी तक आयकर रिटर्न नहीं करते हैं। वहीं, अतुल की चल और अचल संपत्ति में भी इजाफा हुआ है। अतुल की चल संपत्ति दो लाख 85 हजार और अचल संपत्ति दो करोड़ 78 लाख पहुंच गई हैं। अतुल पर 38 मुकदमे दर्ज है।