फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Elder hurt due to molestation and torture commits suicide

छेड़छाड़ के मुकदमे और दरोगा के उत्पीड़न से आहत बुजुर्ग ने दी जान

Thu, 29 Aug 2019 12:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, छपरौली (बागपत)
अमर उजाला ब्यूरो, छपरौली (बागपत) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 29 Aug 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
Elder hurt due to molestation and torture commits suicide
फांसी - फोटो : social media

छेड़छाड़ के मुकदमे में नामजद बुजुर्ग ने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। एक महिला ने बुजुर्ग के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई हुई थी। मरने से पहले उसने आठ पेज का एक सुसाइड नोट लिखा है। इसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार महिला रिश्तेदार समेत सात लोगों को ठहराया है और कहा कि इस मामले में दरोगा की प्रताड़ना से तंग आकर वह आत्महत्या कर रहा है। 

विज्ञापन


मरने वाला छपरौली निवासी ब्रहम सिंह (65) था। मंगलवार रात वह मकान के निचले हिस्से में बने कमरे में सोने के लिए गया था। ऊपरी हिस्से में बने कमरे में उसकी पत्नी कमलेश, बेटा सोनू, पौत्र विधान सोए हुए थे। बेटे सोनू ने बताया कि बुधवार सुबह छह बजे के लगभग वह पिता के लिए चाय लेकर गया। उसने आवाज लगाई, लेकिन पिता नहीं बोले। 
विज्ञापन


खिड़की से देखा तो पिता का शव पंखे से फांसी पर लटका हुआ था। उसने शोर मचा दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस को घटना स्थल पर आठ पेज का सुसाइड नोट पड़ा मिला। मृतक ने लिखा है कि महिला रिश्तेदार ने 27 जून को न्यायालय के आदेश पर उसके खिलाफ धारा 323, 354, 392, 406, 420, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मुकदमा झूठा है। उसने एसपी, आईजी, एडीजी, डीजीपी, मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। मुकदमे के विवेचक पर भी विपक्षियों से साठगांठ कर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया। एसपी प्रताप गोपेंद्र ने बताया कि वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। रिश्तेदार से रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है। 


मृतक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है।  सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाह को जांच सौंप दी गई है। विवेचक दो बार मुकदमे के संबंध में घर गए थे। पुलिस ने किसी को प्रताड़ित नहीं किया। सुसाइड नोट में लिखी गई हैंड राइटिंग की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed