{"_id":"5da0e9ca8ebc3e016e0291c4","slug":"elder-brother-arrested-for-killing-farmer-in-bahchaula-meerut-news-mrt4480267118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहचौला में किसान की हत्या में बड़ा भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहचौला में किसान की हत्या में बड़ा भाई गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। बहचौला गांव में किसान राजीव उर्फ कालू की हत्या के मामले का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी भाई विनोद को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पिता को पीटने और संपत्ति को लेकर किसान की हत्या की गई है।
एसएसपी अजय साहनी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बहचौला निवासी राजीव उर्फ कालू (40) पुत्र भोपाल चौहान की बुधवार रात हत्या कर दी गई थी। किसान रात में अपने खेत में गया था, जहां ट्यूबवेल से करीब 50 मीटर की दूरी पर खाली खेत में राजीव का शव पड़ा मिला था। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच पड़ताल की और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
एसएसपी ने बताया कि किसान राजीव शराब का आदी था, जो आए दिन शराब पीकर झगड़ा करता था। बुधवार रात राजीव ने पड़ोस में रहने वाले सोनू के घर के आगे गंदगी करते हुए गाली गलौच की थी, जिसके बाद विरोध करने पर धमकी दी थी। आरोप है कि राजीव ने बाद में अपने पिता के साथ बेरहमी से मारपीट की। जिसके बाद राजीव का बड़ा भाई विनोद उसे खींचकर घेर में ले गया। बाद में राजीव शराब के नशे में ट्यूबवेल चलाने चला गया। इस बीच लोहे का खुदाल लेकर वहां विनोद भी पहुंच गया। बड़े भाई ने उसके सिर में खुदाल से ताबड़तोड़ प्रहार किए, जिसके बाद किसान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
- पिता से मारपीट और जमीन का विवाद
एसएसपी ने बताया कि राजीव पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। राजीव को छोड़कर सभी भाइयों की शादी हो चुकी है। छोटे दो भाई संजीव, सुशील व एक बड़ा भाई विनोद ड्राइवर हैं। एसएसपी ने बताया कि पांचों भाइयों पर 29 बीघा जमीन है। ऐसे में विनोद ने सोचा कि राजीव की शादी नहीं हुई थी, यदि उसकी हत्या कर दी जाए तो उसकी जमीन भी मिल जाएगी। कई बार राजीव पिता को भी अपने नाम की जमीन बेचने के लिए दबाव डालता था।
- अंतिम संस्कार में सबसे आगे
पड़ोस के कुछ लोगों ने पुलिस को बताया था कि पिता से मारपीट के बाद राजीव को उसका बड़ा भाई विनोद खींचकर ले गया था। उसके बाद विनोद पीछा करते हुए खेत पर गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसान के शरीर पर घाव के चार निशान मिले। जिसके बाद एसओ इंचौली वरुण शर्मा नजर रखे रहे। अंतिम संस्कार के दौरान हत्यारोपी विनोद सबसे ज्यादा बिलख रहा था। आरोपी ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि पिता से मारपीट की थी, यह उससे सहन नहीं हुआ, इसलिए हत्या कर दी।