फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eiha Dixit was received welcome in Meerut and she has got National Child Award

'राष्ट्रीय बाल पुरस्कार' पाने वाली ईहा दीक्षित का जोरदार स्वागत, शहरवासी बोले- बेटी पर गर्व

Sun, 27 Jan 2019 05:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 27 Jan 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
Eiha Dixit was received welcome in Meerut and she has got National Child Award
मेरठ में ईहा दीक्षित का जोरदार स्वागत - फोटो : अमर उजाला

सबसे कम उम्र में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने वाली नन्ही ईहा दीक्षित रविवार को अपने शहर मेरठ लौट आईं। इस दौरान शहर के मेन बाजार बेगमपुल चौराहे पर ईहा का जोरदार स्वागत हुआ। इस बीच शहरवासियों ने कहा कि हमें बेटी ईहा दीक्षित पर गर्व है। 

विज्ञापन


इसके अलावा शहर के और भी चारौहों पर ईहा दीक्षित की स्वागत हुआ है। खास बात यह है कि ईहा दीक्षित की गाड़ी के पीछे काफी भीड़ देखने को मिली। इससे साफ जाहिर है कि लोगों को नन्ही ईहा दीक्षित का बेसब्री से इंतजार था। 
विज्ञापन


पिछले दो साल से पर्यावरण बचाने के लिए काम कर रही ईहा दीक्षित को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 22 जनवरी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देकर सम्मानित किया था। इस दौरान उन्होंने ईहा से कहा था कि अच्छा काम कर रही हो, इसे भविष्य में जारी रखना। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा था कि अगर इस काम के लिए कोई रोके तो मुझे फोन करके बताना हम तुम्हारी मदद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 26 बाल वीरों को सम्मानित किया था। इसमें मेरठ के लिए गर्व की बात यह है कि ईहा दीक्षित बालशक्ति पुरस्कार पाने वाली सबसे कम उम्र की बच्ची हैं।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने वाली ईहा दीक्षित से गुरुवार को मुलाकात की। इस दौरान ईहा ने पीएम मोदी के साथ पौधरोपण किया। खास बात यह है कि पीएम मोदी ने भी ईहा को पौधा देकर सम्मानित किया। इस बीच करीब 10 मिनट तक पीएम मोदी ईहा से बातचीत की। उन्होंने ईहा की सराहना करते हुए कहा कि तुम अच्छा काम कर रही हो, इसे भविष्य में जारी रखना।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने वाली ईहा दीक्षित को स्कूल के प्रधानाचार्य और स्टाफ ने भी बधाई दी। लोहिया नगर स्थित सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा-एक में पढ़ने वाली ईहा का कक्षा में भी उत्तम प्रदर्शन रहता है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed