फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eighteen year old Girl murder in Saharanpur, dead body found in a house

यूपी: सहारनपुर में युवती की गला रेतकर हत्या, पहचान मिटाने को ईंट से कुचला चेहरा 

Wed, 29 May 2019 10:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 May 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
Eighteen year old Girl murder in Saharanpur, dead body found in a house
युवती के शव को ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर के कुतुबशेर थाना क्षेत्र में एक युवती की शाम गला रेत कर एवं ईंट से चेहरा कुचलकर हत्या कर दी। उसका शव पड़ोस के ही निर्माणाधीन बंद मकान में पड़ा मिला। परिजनों ने ताला तोड़कर शव का निकाला। परिजनों ने मोहल्ले के ही एक युवक पर हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


कुतुबशेर थाना क्षेत्र के मोहल्ला 62 फुटा रोड स्थित जोगी वाली गली निवासी जमील की पुत्री मेहरुना (18 वर्ष) मंगलवार सुबह से ही लापता थी। मेहरुना के भाई तनवीर ने बताया कि सुबह छत पर मेहरुना को जाते हुए परिजनों ने देखा था। उसके बाद से मेहरुना लापता हो गई। दिन भर उसे तलाश किया गया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। जिसके बाद पड़ोस में बंद निर्माणाधीन मकान में मेहरुना के होने का संदेह हुआ। 
विज्ञापन


शाम लगभग साढ़े छह बजे परिजनों ने बंद मकान का ताला तोड़कर अंदर जाकर देखा तो मेहरुना लहूलुहान हालत में पड़ी हुई थी। उसकी गर्दन को धारदार हथियार से गला रेता गया था तथा उसके चेहरे पर भी ईंट से वार किए गए थे। परिजनों ने कुतुबशेर पुलिस को हत्या की सूचना दी। जिस पर कुतुबशेर थाना, मंडी कोतवाली तथा सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी विनीत भटनागर एवं सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय भी पहुंचे और मामले की जानकारी ली। हत्या की जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी वारदात स्थल पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने मौके से कई नमूने लिए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि युवती का शव पड़ोस के निर्माणाधीन बंद मकान में मिला है। यह मकान गंगोह के खानपुर निवासी रुस्तम का है। जिस पर बाहर से ताला लगा हुआ था। युवती बंद मकान में कैसे पहुंची और किसने हत्या की है, इसका पता लगाया जा रहा है।

 बंद मकान में युवती की हत्या को लेकर पुलिस संशय में
युवती के सुबह से लापता हो जाने के बाद शाम साढ़े छह बजे पड़ोस के मकान से शव बरामद हो गया। बंद मकान के तालों ने पुलिस को उलझा दिया है। जिसका मकान है वह गंगोह के गांव खानपुर में रहता है। मकान के ताले लगे हुए हैं। फिर युवती मकान के अंदर कैसे पहुंच गई। 

घर की छत से छोटा रास्ता है तो सुबह से किसी ने उस रास्ते से जाकर मकान में नहीं देखा। शाम को मकान का ताला तोड़ा गया। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या के बारे में पता चलेगा कि हत्या कब हुई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed