फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eight year old girl shot at Sarai Laldas

सराय लालदास में आठ साल की बच्ची को गोली मारी

Sun, 22 Aug 2021 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Eight year old girl shot at Sarai Laldas
सराय लालदास में आठ साल की बच्ची को गोली मारी
विज्ञापन

मेरठ। घंटाघर स्थित सराय लालदास में शनिवार रात बदमाशों ने एक घर की खिड़की पर गोली चला दी। गोली दीवार में लगी, इस बीच खिड़की के पास बैठकर पढ़ रही आठ साल की बच्ची छर्रे और कांच के टुकडे़ लगने से घायल हो गई। गोली चलने से लोग एकत्र हो गए। मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई। कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराकर लोगों को समझाया कि गोली नहीं लगी, बल्कि मासूम को कांच का टुकड़ा लगा है। वह खतरे से बाहर है। देर रात तक बदमाशों की तलाश में पुलिस लगी हुई थी।
देहली गेट थाना क्षेत्र के सरायलाल दास में शनिवार रात करीब 10 बजे सराफा कारीगर रहीम बंगाली की बेटी आफरीन घर में पढ़ रही थी। रास्ते वाली विंडो से अचानक एक गोली आई और बच्ची को लग गई। परिवार में हड़कंप मच गया। शोर मच गया कि बच्ची को बदमाशों ने गोली मारी दी। आसपास के सैकड़ों लोगों मौके पर जमा हो गए। कुछ लोग तो इसको सांप्रदायिक रूप देने का प्रयास भी करने लगे। देहली गेट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी, सीओ कोतवाली, सीओ ब्रह्मपुरी सहित कई थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई। बताया है कि एक गोली का खोखा भी पुलिस टीम को मिला है। पुलिस ने वहां दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, लेकिन देर रात तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने लोगों से कहा कि गोली नहीं लगी है, बल्कि खिड़की का शीशा गोली लगने से टूट गया है। जिसका कांच के टुकड़े बच्ची के गाल और माथे पर लगे है।
विज्ञापन

पहले दीवार में लगी गोली
पुलिस ने बताया कि गोली पहले दीवार में लगी है। उसके बाद बच्ची को छर्रे के साथ टूटे कांच के टुकडे भी लगे है। पुलिस अभी जांच रही कि आखिर बदमाशों ने बच्ची को टारगेट क्यों बनाया है। बदमाश किसी के घर में भी नहीं घुसे। पीड़ित परिवार से पुलिस ने जानकारी ली। उन्होंने कहां कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

छावनी बनाया घंटाघर
बच्ची को गोली लगने की जानकारी लगते पुलिस में खलबली मच गई। कई थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। घंटाघर से लेकर सराय लालदास तक पुलिस ने उसको छावनी बना दिया है। हालांकि स्थानीय लोगों ने पुलिस से कहा कि बदमाशों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। गोली चलाने के पीछे बदमाशों का क्या मकसद था। इसको लेकर वहां अलग-अलग चर्चाएं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed