फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   eight hours power cut after rain

बारिश से ध्वस्त हुई शहर की बिजली, आठ घंटे गुल रही शारदा रोड क्षेत्र की बिजली

Sun, 09 Jan 2022 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
eight hours power cut after rain
आठ घंटे गुल रही शारदा रोड क्षेत्र की बिजली
विज्ञापन

मेरठ। बारिश में शहर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। लाइनों में फाल्ट होने से शारदा रोड और हापुड़ बाईपास पर जहां आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही, वहीं लेडीज पार्क क्षेत्र में भी चार घंटे तक बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। इससे लोगों को परेशानी हुई।
बारिश में शारदा और हापुड़ बाईपास बिजलीघर की 33 केवी लाइन में शनिवार सुबह करीब पांच बजे फाल्ट हो गया। इसके चलते दोनों बिजलीघरों की आपूर्ति ठप हो गई। आठ घंटे बाद दोपहर करीब एक बजे आपूर्ति सामान्य हो सकी। 33 केवी लेडीज पार्क बिजलीघर की लाइन में भी फाल्ट होने से क्षेत्र में चार घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा रेलवे फाटक के पास फ्लाईओवर के नीचे खड़ा बिजली का पोल गिर गया। इसके चलते नटेशपुरम, श्रद्धापुरी सहित छोटे-बड़े करीब 14 मोहल्लों में करीब छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। लोगों ने पोल को काटकर गिराने की शिकायत अधिकारियों से की। लाइन स्टाफ ने पोल लगाकर आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता दीपांशु सहाय ने कहा कि पोल मामले की जांच कराई जाएगी। इसके अलावा शहर के लिसाड़ी गेट, विकासपुरी, नौचंदी, रंगोली, जागृति विहार, शास्त्रीनगर, सेंट लुक्स, बेगमपुल, सदर बाजार, एमईएस, सोफीपुर, ललसाना, अमन विहार, पल्लवपुरम फेस वन और टू, पुराना आरटीओ, रेलवे रोड, टाउन हाल आदि बिजलीघर क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की किल्लत रही। सुबह से लेकर शाम तक बिजली की आवाजाही बनी रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधीक्षण अभियंता शहर विजयपाल ने बताया कि बारिश की वजह से लाइनों में फाल्ट होने से आपूर्ति बाधित हुई थी। बारिश की वजह से फाल्ट ढूंढने में देरी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed